खबरेंदेवरिया

9 महीने में कटे 43 हजार चालान : इसके बावजूद हुए 300 से अधिक सड़क हादसे, डीएम ने सख्ती बरतने का दिया आदेश

-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

-सड़क सुरक्षा के लिए चले जागरूकता अभियान: डीएम

-2022 में 15 सितंबर तक कुल 305 सड़क दुर्घटनाएं हुईं दर्ज

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति (road safety committee Deoria) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में सड़क-सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जनपद में वर्ष 2022 में अब तक कुल 43,018 चालान काटे जा चुके हैं, जिसमें 3,91,53,420 रुपये जुर्माने  के तौर पर वसूले जा चुके हैं।

जनपद में हेलमेट नहीं पहनने पर 12,256

सीट बेल्ट न लगाने पर 8,216

नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने पर 4,176 एवं

18,370 अन्य चालान काटे गए हैं।

जिलाधिकारी ने प्रवर्तन कार्य को और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने ट्रैफिक नियमों के अनुपालन के लिए जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया।

305 मामले दर्ज हुए

इसी प्रकार देवरिया में 15 सितंबर 2022 तक सड़क दुर्घटना के कुल 305 मामले रिपोर्ट किए गए हैं, जिनमें 192 लोगों की मृत्यु हुई है। इन दुर्घटनाओं में 213 लोग घायल भी हुए हैं। वर्ष 2021 में कुल 303 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज हुए थीं। इसमें 122 लोगों की मृत्यु हुई थी और 167 लोग घायल हुए थे।

10 ब्लाक स्पॉट चिन्हित

जिलाधिकारी ने राजमार्गों पर दुर्घटना संभावित स्थानों (Black Spot) पर यातायात संकेतकों को यथास्थान लगाने के लिए कहा, जिससे सड़क दुर्घटना पर नियंत्रण किया जा सके। जनपद में 10 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किये गए हैं। जिलाधिकारी ने प्रमुख मार्गों के किनारे उगी झाड़ियों की कटाई करने के लिए भी निर्देशित किया।

ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एएसपी डॉ राजेश सोनकर, सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी, एआरटीओ आशुतोष शुक्ला, डीआईओएस विनोद कुमार राय, एआरएम रोडवेज ओपी ओझा, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी आरके सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

DEORIA : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की, इन केंद्रों पर चल रहा वैक्सीनेशन

Harindra Kumar Rai

देवरिया में शुरू हुई बालिका कुश्ती प्रतियोगिता : डीएम जेपी सिंह ने किया शुभारंभ, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

Harindra Kumar Rai

शिक्षा पर 83 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी योगी सरकार : यूपी के एजुकेशन सिस्टम को देश में नंबर वन बनाने का लक्ष्य, जानें अब तक क्या हुआ हासिल

Satyendra Kr Vishwakarma

BIG NEWS : ई-केवाईसी नहीं कराने वाले किसानों की पात्रता की होगी जांच, अपात्र मिलने पर वसूली करेगा जिला प्रशासन

Abhishek Kumar Rai

UP Election 2022 : अंतिम चरण के चुनाव से पहले मायावती ने मतदाताओं से की अपील, जानें क्या बोलीं पूर्व मुख्यमंत्री

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में बड़ा हादसा : गोरखपुर ओवर ब्रिज की रेलिंग तोड़ नीचे गिरा ट्रक, चालक और खलासी…

Rajeev Singh
error: Content is protected !!