खबरेंदेवरिया

Gandhi Jayanti 2022 : सूर्य प्रताप शाही और प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने बापू को दी श्रद्धांजलि, पार्टी पदाधिकारियों संग खरीदे खादी के कपड़े

Deoria News : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi Birthday) के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाये जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत रविवार को भाजपा जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खादी वस्त्र खरीद कर लोगों को खादी के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया।

इसी के तहत कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही (Surya Pratap Shahi) तथा बरहज विधायक दीपक मिश्र शाका (MLA Deepak Mishra Shaka) ने सुभाष चौक स्थित गांधी आश्रम भवन से खादी के कपड़ों की खरीदारी की।

इस दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सत्य और अहिंसा का विश्व को पाठ पढ़ाने वाले महात्मा गांधी व्यक्ति नहीं विचार थे। ऐसे विचार जिन्हें शब्दों में नही बांधा जा सकता। साल 1918 में महात्मा गांधी ने भारत के गांवों में रहने वाली गरीब जनता के लिए राहत कार्यक्रम के रूप में खादी आंदोलन शुरू किया।

उन्होंने आगे कहा, कताई और बुनाई को आत्मनिर्भरता और स्वशासन की विचारधारा के रूप में उभारा जाये, ये उनका प्रयास था। उनका मानना था प्रत्येक गांव सूत के लिए अपने स्वयं के कच्चे माल को रोपेगा और काटेगा। हर महिला और पुरुष कताई में जुटेंगे। प्रत्येक गांव अपने उपयोग के लिए जो कुछ भी आवश्यक होगा, बुनेगा। गांधी ने इसे विदेशी सामग्रियों पर निर्भरता के अंत के रूप में देखा और इस तरह उन्होंने पहला सबक या वास्तविक स्वतंत्रता दी। कृषि मंत्री ने कहा कि खादी केवल कपड़े का टुकड़ा नहीं बल्कि जीवन जीने का एक तरीका है।

इस दौरान जीवनपति त्रिपाठी, अम्बिकेश पाण्डेय, नवीन शाही, अभिषेक राय, एडवोकेट अमित कुमार दूबे, मनोज भारती, परशुराम शर्मा, धीरज मिश्र, रणधीर सिंह गोलू, हेमंत पाठक आदि रहे।

भाजपा पदाधिकारियों ने खरीदा खादी
भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष मारकंडेय शाही, अरुण सिंह, गंगा कुशवाहा, अजय शाही, अजय कुमार दूबे, उषा पासवान, प्रेम नारायण गुप्ता, संजय सिंह, संतोष त्रिगुणायक, प्रमोद शाही, रवीन्द्र कौशल, निर्मला गौतम, हेमंत मिश्र, महेश मणि, रामाज्ञा चौहान, राजेन्द्र मल्ल, शिवकुमार राजभर, अभिषेक जायसवाल, रामशंकर निषाद, अरविन्द पाण्डेय, अम्बिकेश पाण्डेय, राजेश मिश्र, पवन मिश्र, राजू गोंड़, राजन सोनकर, तेजबहादुर पाल, मारकंडेय गिरी, शमसुद्दीन अहमद आदि ने भी गांधी आश्रम से खादी के कपड़ों की खरीदारी कर लोगों को खादी के लिये जागरूक करने का प्रयास किया।

मंत्रियों ने गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
सेवा पखवाड़ा के तहत गांधी जयंती के अवसर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण एवं बाट माप विभाग मंत्री आशीष पटेल ने नगर पालिका परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

इस दौरान मंत्रियों ने बापू के बारे में बताते हुए कहा कि महात्मा गांधी के पास अद्भुत नेतृत्व क्षमता थी। महात्मा से प्रभावित होकर लोग आजादी की लड़ाई से जुड़ते रहे। उन्होंने अपने प्रभावशाली व्यक्तित्व व विचारों से स्वतंत्रता आंदोलन को धार दी। महात्मा गांधी समाज में फैली बुराइयों जैसे छुआछूत, शराब, जातीय भेदभाव, असमानता, महिलाओं के साथ भेदभाव के भी घोर विरोधी थे।

इस मौके पर कौशल सिंह, अम्बिकेश पाण्डेय, हरिशंकर पटेल, नन्द किशोर पटेल, एडवोकेट अमित कुमार दूबे, संजय सिंह पटेल आदि रहे।

Related posts

कांग्रेसियों ने दो महान हस्तियों को किया नमन : डॉ धर्मेन्द्र पांडेय बोले-इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए दी शहादत

Rajeev Singh

छुट्टा पशुओं की समस्या हो तो इन नंबरों पर करें शिकायत : पीएमयू करेगी निस्तारण

Sunil Kumar Rai

वाराणसी : सीएम योगी आदित्यनाथ ने काशी के इस इलाके का किया दौरा, जानें क्या थी वजह

Shweta Sharma

देवरिया में 2 दिन लगेगा रोजगार मेला : इन अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

Rajeev Singh

देवरिया के डेढ़ दर्जन पौराणिक स्थलों और मंदिरों का होगा कालाकल्प : जनपद में बढ़ेगा रोजगार, डीएम ने बनाया ये प्लान

Sunil Kumar Rai

जिम्मेदारी : विदेश जाने वालों को ठगी से बचाएगी योगी सरकार, प्रशिक्षण देकर दिलाएगी रोजगार, जानें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!