खबरेंदेवरिया

सेवा पखवाड़ा : राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम और सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं संग किया वृक्षारोपण, गांवों में भी चला अभियान

Deoria News : भाजपा सलेमपुर मंडल की तरफ से सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शनिवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन श्री रैनाथ ब्रह्मदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय और बापू इंटर कालेज सलेमपुर में किया गया।

जनता तक पहुंचाएं योजनाएं
श्री रैनाथ ब्रह्मदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय पर सांसद रविन्द्र कुशवाहा (MP Salempur Ravindra Kushwaha) ने वृक्षारोपण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक अद्वितीय व्यक्तित्व हैं। जितनी भी योजनाएं लाई गई है, सभी जन हितैसी हैं। जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ कार्यकर्ताओं की भी जिम्मेदारी बनती है कि हम उन योजनाओं को जनता तक पहुंचा करके पूर्ण करें।

राज्य मंत्री ने किया वृक्षारोपण
सेवा पखवाड़ा के तहत राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम (State Minister Vijay Laxmi Gautam) ने कार्यकर्ताओं संग बापू इंटर कालेज में वृक्षारोपण किया। उन्होंने कहा कि अगर हम वास्तव में जीवित रहना चाहते हैं, और अच्छे तरीके से जीवनयापन करना चाहते हैं तो अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाने चाहिए। पर्यावरण को बेहतर बनाने में वृक्ष और पौधे मदद करते हैं। ये हवा को शुद्ध, पानी को संरक्षित व जलवायु नियंत्रण में मदद करते हैं।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम प्रमुख पुनीत यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अत्यधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया। इस अवसर पर अभिषेक जायसवाल, अजय दूबे वत्स, विनय पांडेय, सम्पूर्णानन्द गुप्ता, त्रिवेणी गुप्ता, बृजेशधर दुबे, अशोक तिवारी, अजय गौतम, इन्द्रजित मौर्य, कन्हैया मिश्र, रविकांत, रामजी चौहान, छोटेलाल गुप्ता, अमरनाथ सिंह, अमरदत्त यादव, दयाशंकर तिवारी, अनूप उपाध्याय, धीरज पासवान आदि मौजूद रहे।

नदौली गांव में लगाए पौधे
ग्राम पंचायत बरसीपार के राजस्व ग्राम नदौली में जिला कार्य समिति सदस्य रविशंकर मिश्र ने वृक्षारोपण किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गुलाब यादव, पंचायत सहायक किरन यादव, प्रधानाध्यापक सतेंद्र सिंह, संजय प्रसाद व बलिंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

Related posts

रोटरी क्लब देवरिया ने किया शिक्षकों का सम्मान : अध्यक्ष अतुल बरनवाल और सचिव डॉ विपिन बिहारी शर्मा ने गुरुजनों का जताया आभार

Sunil Kumar Rai

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने ली अभ्युदय कोचिंग की क्लास, बताए सफलता के गुर

Shweta Sharma

देवरिया : भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आज मशाल जुलूस निकाल कर जताएंगे विरोध, जानें वजह

Sunil Kumar Rai

गन्ना मूल्य न बढ़ाने पर रालोद की तीखी प्रतिक्रिया : कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने योगी सरकार को घेरा

Abhishek Kumar Rai

यूपी में 100 करोड़ से शुरू होगी आकांक्षी नगर योजना : इन 16 पैरामीटर्स पर होगा चयन

Satyendra Kr Vishwakarma

मिसब्रांडेड कीटनाशक विक्रेता और निर्माता पर केस : डीएम ने दिया आदेश, टेस्ट में हुआ ये खुलासा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!