खबरेंदेवरिया

DEORIA : इंडियन रेड क्रास सोसाइटी देवरिया ने बुजुर्गों के निवाले को बारिश से बचाया, वरिष्ठजनों ने दिया आशीर्वाद, जानें पूरा वाकया

Deoria News : देवरिया में इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी (Indian Red Cross Society Deoria) के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सेवा की मिसाल कायम की है। वैसे तो यह संस्था समाज सेवा के लिए समर्पित है, लेकिन आज संस्था ने ऐसा कुछ किया है, जिसके बाद बुजुर्ग इसके सदस्यों को आशीर्वाद दे रहे हैं।

पानी टपक रहा था

बीते दिनों शहर के गोरखपुर रोड स्थित वृद्धाश्रम में सेवा देने के लिए इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया के आजीवन सदस्य अनिल तिवारी गए थे। वहां पहुंच कर उन्होंने देखा कि वृद्धाश्रम के भोजनालय की छत में जगह-जगह से पानी टपक रहा है। इससे वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को खाने-पीने में मुश्किल आ रही थी। रोज हो रही मूसलाधार बारिश से हालात और खराब हैं।

कवर कर बंद किया

उन्होंने इसकी जानकारी इंडियन रेडक्रास सोसाइटी देवरिया के सचिव अखिलेन्द्र शाही को दी। अखिलेन्द्र शाही के निर्देश पर बुधवार को रेडक्रास सोसाइटी के आजीवन सदस्य अनिल तिवारी,अवध किशोर चौधरी और अतुल कुमार बरनवाल वृद्धाश्रम पहुंचे। उन्होंने छत पर तारपोलिन लगाकर पानी टपकने की जगह को ढंक दिया।

आशीर्वाद दिया

वृद्धाश्रम के संचालक बीके शुक्ला ने इंडियन रेडक्रास सोसाइटी का आभार व्यक्त किया। वृद्धाश्रम में मौजूद बुजुर्गों ने इसके लिए इंडियन रेडक्रास सोसाइटी को दिल से आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर गिरिजेश श्रीवास्तव और मुनि राज शर्मा भी सहयोगी की भूमिका में रहे।

Related posts

एक स्कूल ऐसा भी ! 9 साल से बन रहा देवरिया का यह विद्यालय, पढ़ाई शुरू होने से पहले हुआ बदहाल, छत से टपक रहा पानी

Sunil Kumar Rai

Kakori Train Action : मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित, वीरों को इस तरह किया याद, Live Video

Harindra Kumar Rai

Deoria News : फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में ग्राम पंचायत महुअवां खुर्द के प्रधान बर्खास्त, फिर होगा चुनाव

Sunil Kumar Rai

Uttar Pradesh : यूपी में फ्री हुआ इलेक्ट्रिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन, हर जिले में बनेंगे 20 चार्जिंग स्टेशन

Sunil Kumar Rai

बॉर्डर और राज्यों से जुड़ी सीमा पर निगाह रखेगी योगी सरकार, किसानों को इस आधार पर मिलेगा उर्वरक, जानें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

सख्ती : नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के लिए जारी हुई गाइडलाइंस, धारा 144 रहेगी प्रभावी, जानें सभी पाबंदियां

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!