खबरेंदेवरिया

देवरिया की 6 नगर पंचायत अध्यक्ष सीटें अनारक्षित : प्रदेश की 544 सीटों के लिए जारी हुई लिस्ट, देखें

Deoria News : उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी 544 नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की सूची जारी कर दी है।

लिस्ट के मुताबिक देवरिया में पथरदेवा, मझौली राज, गौरी बाजार, सलेमपुर, भटनी बाजार और भाटपार रानी नगर पंचायत अध्यक्ष पद अनारक्षित रखे गए हैं, जबकि अन्य सभी नगर पंचायतों में सीटें आरक्षित हैं।

-नगर पंचायत बैतालपुर -अनुसूचित जाति महिला
-नगर पंचायत भलुअनी (नवसृजित) -अनुसूचित जाति
-नगर पंचायत हेतिमपुर (नवसृजित) – पिछड़ा वर्ग
-नगर पंचायत पथरदेवा (नवसृजित) – अनारक्षित
-नगर पंचायत मझौली राज – अनारक्षित
-नगर पंचायत बरियारपुर – पिछड़ा वर्ग महिला
-नगर पंचायत गौरीबाजार – अनारक्षित
-नगर पंचायत लार – पिछड़ा वर्ग
-नगर पंचायत मदनपुर – महिला
-नगर पंचायत सलेमपुर – अनारक्षित
-नगर पंचायत रुद्रपुर – महिला
-नगर पंचायत भटनी बाजार – अनारक्षित
-नगर पंचायत रामपुर कारखाना – पिछड़ा वर्ग महिला
-भाटपार रानी नगर पंचायत – अनारक्षित

सरकार की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिला के लिए आरक्षित रखा गया है। शासन ने इस पर लोगों से आपत्ति मांगी है।

उत्तर प्रदेश शासन के नगर विकास अनुभाग 1 की तरफ से जारी इस अधिसूचना में 544 सीटों की सूची जारी की गई है। शासन ने आपत्ति के लिए 6 अप्रैल, 2023 की शाम 6:00 बजे तक का वक्त दिया है। उसके बाद आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Related posts

पीएम मोदी 25 नवंबर को राम मंदिर पर फहराएंगे भगवा ध्वज: इस तिथि की वजह से खास होगा कार्यक्रम

Sunil Kumar Rai

उपलब्धि : रैंकिंग में सूबे में 13वें स्थान पर पहुंचा देवरिया, मंडल में मिला पहला स्थान

Harindra Kumar Rai

देवरिया में होगी सुरक्षाकर्मी और सुपरवाइजर की भर्ती : हर ब्लॉक के लिए तय हुईं तिथियां

Satyendra Kr Vishwakarma

अधिकार : होटल और रेस्तरां सर्विस चार्ज मांगे तो यहां करें शिकायत, जानें नई गाइडलाइंस

Abhishek Kumar Rai

यूपी के 50 फीसदी घरों तक पहुंचा शुद्ध पेयजल : योगी सरकार ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, इस जिले ने किया कमाल

Sunil Kumar Rai

UP Election 2022 : 59 विधानसभा सीट के लिए 25 जनवरी को जारी होगी अधिसूचना, चुनाव आयोग ने लगाए ये प्रतिबंध

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!