खबरेंराष्ट्रीय

कोरोना का कहर : देश में कोविड के 1 लाख से ज्यादा नए मरीज मिले, ओमीक्रॉन ने बढ़ाई चिंता

New Delhi : देश में कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर भयावह हो रही है। आज जारी रिपोर्ट के मुताबिक देश में कोरोना के 1 लाख 17 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले हैं। जबकि नए वैरिएंट ओमीक्रॉन के ताजा मामले 3 हजार से अधिक सामने आए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,17,100 नए मामले आए हैं। इस दौरान कुल 30,836 मरीज संक्रमण से ठीक हुए हैं। जबकि 302 लोगों की कोविड से मौत हुई।

4 लाख की गई जान

इसके साथ ही देश में कोरोना के कुल मामले 3,52,26,386 हो गए हैं। कोविड के सक्रिय मरीजों की संख्या 3,71,363 हो गई है। अब तक कुल 3,43,71,845 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं। इस जानलेवा संक्रमण से अब तक 4,83,178 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण भी रफ्तार से किया जा रहा है। अब तक देश में 1,49,66,81,156 वैक्सीन डोज दी गई है।

ओमीक्रॉन के 3000 नए केस मिले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में ओमीक्रॉन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 3,007 हो गई है। महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमीक्रॉन के सबसे ज़्यादा 876 और 465 मामले मिले हैं। उत्तर प्रदेश में इस वैरिएंट के 31 नए मरीज सामने आए हैं। ओमीक्रॉन के 3,007 मरीज़ों में से 1,199 संक्रमित डिस्चार्ज हो गए हैं।

68 करोड़ टेस्ट हुए

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) से मिली जानकारी के मुताबिक देश में कल कोरोना वायरस के लिए 15,13,377 सैंपल टेस्ट किए गए। कल तक कुल 68,68,19,128 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

Related posts

Deoria News : जल्द शुरू होगा देवरिया-बेलडाड़ मार्ग का काम, एमएलए शलभ मणि त्रिपाठी ने दी बड़ी जानकारी

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया के स्कूलों में अनुपस्थित मिले 80 शिक्षकों पर हुई कार्रवाई, बीएसए ने एक हफ्ते में मांगा जवाब

Satyendra Kr Vishwakarma

यूपी के मोस्ट वांटेड क्रिमिनल्स में राशिद नसीम का नाम शामिल : 5 लाख का इनाम घोषित

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया में तीन दिन चलेगा रोजगार मेला : 6 दिसंबर को मारुति सुजूकी करेगी युवाओं की भर्ती

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया पहुंचे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का जोरदार स्वागत : उमड़े जिले के कार्यकर्ता, राज्य मंत्री ने की अगवानी

Sunil Kumar Rai

विधायक सुरेंद्र चौरसिया बोले : मोदी सरकार के 9 साल रहे बेमिसाल, रामपुर कारखाना के लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!