उत्तर प्रदेशखबरें

Covid-19 Vaccination : सीएम योगी बोले – ‘कोरोना वायरस कमजोर हुआ है, पूरी तरह समाप्त नहीं,’ निवासियों से की ये अपील

Uttar Pradesh : सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) की प्रेरणा से आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष पर प्रिकॉशन डोज का विशेष अभियान भारत सरकार ने प्रारम्भ किया है।

18 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र लोगों को जिन्होंने कम से कम 06 माह या 26 सप्ताह पूर्व वैक्सीन की दूसरी डोज ले ली है, उन्हें अब प्रिकॉशन डोज अमृत डोज के रूप में निःशुल्क उपलब्ध कराने का निर्णय भारत सरकार ने लिया है। 75 दिनों का यह विशेष अभियान 30 सितम्बर, 2022 तक संचालित किया जायेगा। इस दौरान प्रदेश में 12 करोड़ 08 लाख 21 हजार 597 लोग प्रिकॉशन डोज के लिए पात्र होंगे।

प्राप्त करने की ओर अग्रसर है

मुख्यमंत्री शुक्रवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) चिकित्सालय में निःशुल्क प्रिकॉशन डोज अभियान के शुभारम्भ अवसर पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ प्रधानमंत्री के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में देश जिस लड़ाई को लड़ रहा है, वह सफलता की नई ऊंचाई को प्राप्त करने की ओर अग्रसर है। दुनिया में भारत के कोविड प्रबन्धन को सर्वत्र सराहा गया है। सर्वाधिक कोविड वैक्सीनेशन की डोज देने वाला भारत दुनिया का एक प्रमुख देश है। भारत ने जिस प्रभावी ढंग से देश के 135 करोड़ लोगों को वैक्सीन उपलब्ध करायी है, वह दुनिया के लिए बहुत कौतूहल व आश्चर्य का विषय है।

आगे बढ़ाने में सफलता प्राप्त की

सीएम ने कहा कि फ्री में वैक्सीन, सबको वैक्सीन देश में मिल रही है। उत्तर प्रदेश आबादी की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा राज्य है। भारत सरकार ने चरणबद्ध ढंग से कोविड वैक्सीनेशन का जो कार्यक्रम घोषित किया, उसे उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ाने में सफलता प्राप्त की है। यही कारण है कि अब तक प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 104 प्रतिशत लोगों ने वैक्सीन की प्रथम डोज तथा 98.11 प्रतिशत लोगों ने द्वितीय डोज प्राप्त कर ली है। 15 से 17 आयु वर्ग के शतप्रतिशत किशोर बच्चों ने वैक्सीन की प्रथम डोज ले ली है तथा 90 प्रतिशत किशोर वैक्सीन की द्वितीय डोज प्राप्त कर चुके हैं। 12 से 14 आयु वर्ग के 98.3 प्रतिशत बच्चों ने प्रथम डोज तथा 78.3 प्रतिशत बच्चों ने द्वितीय डोज प्राप्त कर ली है।

वैक्सीनेशन जरूर करवाएं

उन्होंने कहा कि प्रिकॉशन डोज का यह विशेष अभियान निःशुल्क है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रदेशवासियों से अपील की कि आजादी के अमृत महोत्सव पर 75 दिनों के प्रिकॉशन डोज के इस कार्यक्रम में, पात्रता की श्रेणी में आने वाले 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग, कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए वैक्सीनेशन जरूर करवाएं।

सतर्कता बरतने की अपील की

मुख्यमंत्री ने कोरोना वैक्सीनेशन के प्रिकॉशन डोज अभियान की शुरूआत करते हुए सिविल अस्पताल में वैक्सीन लगवाने आये लोगों एवं वहां उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कोरोना पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है, लेकिन वायरस कुछ कमजोर हुआ है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से सावधानी और सतर्कता बरतने की अपील की।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया, अपर मुख्य सचिव एमएसएमई एवं सूचना नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद, लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

किसान दिवस : बारिश की मार झेल रहे देवरिया के कृषकों ने उठाए सिंचाई से जुड़े मसले, हुआ ये समाधान

Sunil Kumar Rai

शहर में चिन्हित हुए 2500 से ज्यादा पोल : अब तक 570 बदले गए, डीएम ने व्यापारियों को दिया ये भरोसा

Satyendra Kr Vishwakarma

आधार ने बिछड़े दिव्यांग को परिवार से मिलाया : 6 साल पहले हुआ लापता, नागपुर में ऐसे मिला सुराग

Sunil Kumar Rai

डीएम ने की पल्स पोलियो अभियान की समीक्षा : देवरिया में 493881 बच्चों को दी जाएगी खुराक, पढ़ें प्रशासन की पूरी तैयारी

Abhishek Kumar Rai

यूपी के 19 जिलों में बाढ़ : देवरिया, कुशीनगर और गोरखपुर सहित राज्य के 1594 गांवों में घुसा पानी

Abhishek Kumar Rai

गीडा की तर्ज पर होगा देवरिया का औद्योगिक विकास : सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!