खबरेंनोएडा-एनसीआर

स्कीम : बेटियों की शादी के लिए अनुदान दे रही यूपी सरकार, ऑनलाइन करें आवेदन, जानें प्रक्रिया

Gautam Budhh Nagar : गौतमबुद्ध नगर के जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शादी अनुदान योजना के तहत जनपद के गरीब अभिभावकों को अपनी पुत्री की विवाह के लिए 20 हजार रुपये की अनुदान राशि दी जायेगी। यह रकम आवेदक के बैंक बचत खाते में स्थानांतरित की जाएगी।

‌उन्होंने बताया कि आवेदक अपनी दो पुत्रियों के लिए अलग-अलग बचत खातों के साथ अनुदान राशि प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। शादी अनुदान प्राप्त करने के लिए आवेदक अपनी पुत्री की विवाह तिथि से 90 दिन पूर्व व 90 दिन बाद ऑनलाइन पोर्टल http://shadianudan.upsdc.gov.in/ पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकतें है।

इतनी रकम मिलेगी

उन्होंने शादी अनुदान योजना के पात्रता के सम्बन्ध में बताया कि अभिभावक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए। कन्या की उम्र शादी की तिथि को 18 वर्ष व वर की उम्र 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। आवेदक की वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्र में 46080 रुपये तथा शहरी क्षेत्र में 56460 रुपये से कम होनी चाहिए।

प्राथमिकता मिलेगी

आवेदक, वर व कन्या का आधार कार्ड, शैक्षिक प्रमाण-पत्र होना चाहिए। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए जाति प्रमाण पत्र होना चाहिए। शादी कार्ड मूल रूप में तथा विधवा महिला की पुत्री, दिव्यांगजन अभिभावक की पुत्री जो स्वयं दिव्यांग हो, को प्राथमिकता दी जाएगी।

यहां जमा करें आवेदन

उन्होंने यह भी बताया कि अभिभावक शहरी क्षेत्र के आवेदन तहसील में तथा ग्रामीण क्षेत्र के आवेदन विकासखंडों में जमा करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना से लाभान्वित होने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कराएं तथा इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठाएं। गौतमबुद्ध नगर के जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने यह जानकारी दी।

Related posts

जो भी टाई-सूट में दिख गया, सरकार उसे इन्वेस्टर समिट में बुला लेती है : अखिलेश यादव ने ली चुटकी

Swapnil Yadav

Deoria News : 31 मई को आयोजित होने वाला ग्राम समाधान दिवस स्थगित, जानें वजह

Sunil Kumar Rai

सीएम सिटी गोरखपुर में 14 साल की किशोरी से दरिंदगी : 3 युवकों ने बंधक बनाकर तीन दिन तक किया रेप

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : मत्स्य पालन योजना के तहत बने तालाबों का जायजा लेंगे अफसर, सीडीओ ने मांगी रिपोर्ट

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में PWD का गजब कारनामा : बीच सड़क में खड़े पेड़ को हटाए बिना बना दिया रोड, आवाज उठी तो शुरू की हटवाने की कवायद

Satyendra Kr Vishwakarma

नोडल अधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने जाना देवरिया का हाल : सड़क से लेकर स्कूल और पॉवर से प्रशासनिक सुधार के लिए दिए आदेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!