खबरेंदेवरिया

मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम बोलीं : UP Global Investors Summit 2023 से साकार होंगे युवाओं के सपने

Deoria News : उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (UP Global Investors Summit-2023) से रोजगार के लाखों अवसर बनेंगे।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने के लिए यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का आयोजन 10 से 12 फरवरी तक लखनऊ में किया गया। इससे न सिर्फ उत्तर प्रदेश की आर्थिक विकास दर को गति मिलेगा, बल्कि बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन का जरिया बन युवाओं के सपने भी साकार होंगे।

ग्राम्य विकास मंत्री ने कहा कि भारत के अमृत काल में प्रवेश के दौरान उत्तर प्रदेश का ये आगाज शानदार है। ये निवेश राज्य के हर युवा के भविष्य को उज्जवल करने वाला है। भारत को विकसित देश बनाने में सबसे बड़ा योगदान कौशल विकास का होगा। दुनिया भर की सरकारें इसे महसूस कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि हमें अगर लंबी छलांग लगानी है तो अपने युवाओं के कौशल को निखार कर उन्हें भविष्य के रोजगारों के लिए तैयार करना होगा। देश की युवा शक्ति को सही दिशा में चैनलाइज किया जाए, तो अवसरों की कहीं कोई कमी नहीं होगी। हमें हर्ष है कि उत्तर प्रदेश वर्तमान में कौशल प्रशिक्षण से सम्बन्धित गतिविधियों के निर्वहन में देश में अग्रणी राज्य के रुप में स्थापित हो गया है।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के प्रत्येक सेक्टर में रोजगार की असीम संभावनाएं हैं, बस जरूरत है स्किल को डेवलप करने की। उत्तर प्रदेश में लाखों करोड़ का निवेश होने से निजी और सरकारी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नौकरियां आएंगी। इसके लिए हमें स्किल्ड मैनपॉवर की जरूरत होगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति कौशल विकास के इसी मूल भावना को प्रोत्साहित करती है।

इस अवसर भाजपा मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

Deoria News : राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्री ट्रायल बैठक, जनपद के सभी तहसीलदारों को निर्देश जारी

Abhishek Kumar Rai

शनिवार से वितरित होगे दिव्यांगजनों को उपकरण : डीएम अखंड प्रताप सिंह ने केंद्रों पर देखीं तैयारियां

Rajeev Singh

खास खबर : देश में दूध का उत्पादन गेहूं और चावल से ज्यादा, भारत तैयार कर रहा मवेशियों का सबसे बड़ा डाटाबेस, जानें डेयरी सेक्टर में हुए बड़े बदलाव

Harindra Kumar Rai

Agnipath Scheme : अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में प्राथमिकता देगी योगी सरकार, सीएम ने किया ऐलान

Abhishek Kumar Rai

खुशखबरी : 21 जून को यह कंपनी देवरिया में करेगी हायरिंग, इन ट्रेड्स में मिलेगा मौका

Abhishek Kumar Rai

Surya Grahan 2022 : 25 अक्टूबर को होगा सूर्य ग्रहण, देश के इन हिस्सों में नहीं देगा दिखाई, 5 साल बाद बनेगा अगला संयोग

Shweta Sharma
error: Content is protected !!