खबरेंपूर्वांचल

जरूरी खबर : यूपीडा ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स का रेट लिस्ट जारी किया, जानें कितना महंगा हुआ सफर

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 1 मई से टोल कलेक्शन का कार्य होगा शुरु

लखनऊ से गाजीपुर तक पड़ेंगे दो मुख्य टोल प्लाजा सहित कुल 13 टोल प्लाजा

एक्सप्रेस-वे पर बीच में कहीं से भी सफर शुरू करने वाले को भी देना होगा टोल टैक्स

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की तरह ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भी टोल टैक्स में 25 प्रतिशत छूट रहेगी जारी

Uttar Pradesh : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे (Purvanchal Expressway) पर सफर अब महंगा हो जाएगा। इस एक्सप्रेसवे पर 1 मई, 2022 से टोल कलेक्शन का कार्य शुरु किया जाना है।

यूपीडा ने विभिन्न वाहनों के लिए टोल टैक्स का रेट लिस्ट जारी कर दिया है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ’लखनऊ से गाजीपुर’ तक विभिन्न वाहनों के लिए वर्ष 2022-23 के लिये टोल दरें (25 प्रतिशत की छूट के साथ) निर्धारित की गयी हैं।

इसमें –

  • कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन के लिए 675 रुपए
  • हल्के व्यवसायिक यान, हल्के माल यान या मिनी बसों के लिए 1065 रुपए
  • बस या ट्रक के लिए 2145 रुपए
  • भारी निर्माण कार्य मशीन (एचसीएम) भू-गतिमान उपस्कर (ईएमआई) या बहुधुरीय यान (एमएवी) (3 से 6 धुरीय) के लिए 3285 रुपए तथा
  • विशाल आकार यान (ओवरसाइज्ड वेहिकल) (7 या अधिक धुरीय) के लिए 4185 रूपये होगी।

12 पेट्रोलिंग वाहन तैनात रहेंगे
यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर स्थापित टोल प्लाजाओं के संचालन, टोल कलेक्शन तथा 6 एम्बुलेंस व 12 पेट्रोलिंग वाहन (आवश्यक कार्मिकों सहित) उपलब्ध कराए जाने के लिए चयनित एजेंसी को मंत्री परिषद द्वारा अनुमोदन पहले ही दिया जा चुका है।

सुरक्षा सुनिश्चित होगी
राज्य सरकार को टोल वसूली से राजस्व प्राप्त होने के साथ-साथ वाहनों एवं यात्रियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकेगी। इसके अलावा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें त्वरित चिकित्सा सुविधा भी प्राप्त हो सकेगी। इस निर्णय से रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

Related posts

बजट में यूपी को 3 नए राज्य विश्वविद्यालयों की सौगात : शिक्षा में होंगे बड़े सुधार

Laxmi Srivastava

सीडीओ रवींद्र कुमार ने शिक्षकों को किया सम्मानित : बच्चों को दी गुरुओं के बताए मार्ग पर चलने की सीख

Sunil Kumar Rai

यूपी : किसानों को अपनी उपज बेचने में कोई असुविधा न हो – सीएम योगी आदित्यनाथ

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में लगे 26.59 लाख पौधे : राज्य मंत्री और नोडल अधिकारी ने किया पौधारोपण, डीएम ने लगाया कनकचंपा का पौधा

Sunil Kumar Rai

दुःखद : देवरिया के छात्र की किर्गिस्तान में बिगड़ी हालत, वापस भारत लाने के लिए परिजन लगा रहे गुहार

Abhishek Kumar Rai

करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी : केंद्र सरकार ने गन्ने का एफआरपी 315 रुपये किया, सीएम योगी ने दिया धन्यवाद

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!