खबरेंपूर्वांचल

गोपूजन कर सीएम योगी ने की गोसेवा : संतों-श्रद्धालुओं ने लिया गोरक्षपीठाधीश्वर का आशीर्वाद

Gorakhpur News : गोरखनाथ मंदिर में विजयादशमी के विशिष्ट पूजन के क्रम में सीएम योगी ने मंगलवार सुबह मंदिर की गोशाला में गोपूजन किया। गोमाता के माथे पर तिलक लगाकर उनका आशीर्वाद लिया। पूजनोपरांत मुख्यमंत्री ने गोमाता को प्रेम और श्रद्धाभाव से पूड़ी, गुड़, खिलाकर उनकी सेवा की।

गोसेवा के प्रति सीएम योगी बेहद संवेदनशील रहते हैं। उनका गोमाता और गोवंश से आत्मीय लगाव है। यही वजह है कि कुछ छोटे गोवंश को पूड़ी खिलाते हुए उन्होंने पूड़ी के छोटे-छोटे टुकड़े कर दिए ताकि उन्हें खाने में तकलीफ न हो। गोरक्षपीठाधीश्वर ने भीम सरोवर का पूजन कर इसमें रहने वाली मछलियों को चारा (लाई) भी खिलाया।

संतों व श्रद्धालुओं ने लिया गोरक्षपीठाधीश्वर का आशीर्वाद
विजयादशमी के पवित्र पर्व पर मंगलवार दोपहर में गोरखनाथ मंदिर के तिलक हाल में पारंपरिक तिलकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर साधु-संतों, ने गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तिलक लगाकर प्रणाम किया। पीठाधीश्वर ने भी उन्हें तिलक लगाया और आशीर्वाद प्रदान किया। इसके बाद गृहस्थ श्रद्धालुओं ने भी गोरक्षपीठाधीश्वर को प्रणाम कर उनसे आशीष प्राप्त किया। गोरक्षपीठाधीश्वर ने सभी को विजयदशमी की शुभकामना के साथ आशीर्वाद दिया। तिलकोत्सव में शामिल सभी लोगों को मंदिर के शक्तिपीठ की वेदी पर उगाए गए जौ के ज्वारे व प्रसाद भी दिया गया।

तिलकोत्सव कार्यक्रम में सबसे पहले पीठ से जुड़े योगी, संत, पुजारी, पुरोहित आदि ने मंगल पाठ के बीच योगी आदित्यनाथ को तिलक लगाया। नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार उन्हें दंडवत प्रणाम किया। उसके बाद गृहस्थ श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से गोरक्षपीठाधीश्वर को प्रणाम निवेदित कर उनका आशीर्वाद व प्रसाद प्राप्त किया। तिलकोत्सव में सीएम योगी से आशीर्वाद लेने वालों में कई सांसद, विधायक समेत जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में संतजन और गृहस्थ श्रद्धालु शामिल रहे।

Related posts

देवरिया में सनसनीखेज वारदात : 7 साल के मासूम को अगवा कर मांगी 30 लाख की फिरौती, फिर कर दी हत्या

Abhishek Kumar Rai

छात्रों का आधार बनवाने में पिछड़े स्कूल : सीडीओ ने बीएसए और बीईओ को दिया टारगेट, देनी होगी रोज की रिपोर्ट

Sunil Kumar Rai

बच्चों ने शानदार अभिनय से मन मोहा : 300 लोगों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ, भारत विकास परिषद के कार्यक्रम में रही राम नाम की धूम

Satyendra Kr Vishwakarma

BIG NEWS : अमृत सरोवर के निर्माण में मटेरियल की क्वालिटी पर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह नाराज, दी चेतावनी

Sunil Kumar Rai

सर्राफा व्यवसायी की हत्या : कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी

Abhishek Kumar Rai

पीएम मोदी करेंगे 17वें भारतीय सहकारी कांग्रेस को संबोधित : देवरिया में इन स्थानों पर होगा लाइव प्रसारण, जानें क्यों खास होगा ये सम्मेलन

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!