खबरेंदेवरिया

UP Vidhansabha Chunav 2022 : सीएम योगी और ब्राह्मण भाजपा नेताओं पर पीडी तिवारी का हमला, बोले- इतिहास में नहीं मिलेगी जगह

Deoria News : देवरिया जनपद की बरहज विधानसभा (Barhaj Assembly) से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के कद्दावर नेता और भावी उम्मीदवार पीडी तिवारी (Purendu Tiwari-PD) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath), भाजपा के सभी एमपी-एमएलए और शीर्ष पदों पर बैठे ब्राह्मण अधिकारियों पर जमकर बरसे। उन्होंने योगी सरकार पर पंचायत चुनाव में वोटों की धांधली करने और अब विधानसभा चुनाव (UP Vidhan Sabha Chunav 2022) से पहले समाजवादी पार्टी के नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी कर उन्हें डराने के गंभीर आरोप लगाए।


बीते दिनों पीडी तिवारी एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जमकर घेरा। पीडी तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण समाज अब उन्हें (सीएम को) स्वीकार नहीं करेगा। भविष्य के नेता अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) हैं। देश उनमें अपनी छवि देख रहा है। वह प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री बनेंगे और सर्वजन कल्याण का मार्ग प्रशस्त करेंगे। योगी सरकार में ब्राह्मणों के साथ छल हुआ है। उनकी हत्या की गई है, लेकिन उन्हें इंसाफ नहीं मिल रहा है।


छापेमारी की गई
आरोप लगाते हुए पीडी तिवारी ने कहा, “यूपी पंचायत चुनाव (UP Panchayat Chunav 2022) में योगी आदित्यनाथ सरकार ने जमकर वोटों का खेल किया। समाजवादी पार्टी के नेताओं को डराने के लिए छापेमारी की गई। मेरे भी लखनऊ के आवास पर छापा मारा गया। योगी जी, याद रखना! तुम्हें ब्राह्मण समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। अब भगवान परशुराम का फरसा उत्तर प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री और देश के अग्रणी नेता अखिलेश यादव के हाथ में है।”


इंसाफ की उम्मीद है
उन्होंने आगे कहा, “भगवान परशुराम ऊपर से देख रहे होंगे। प्रदेश में ब्राह्मणों के साथ कितना जुल्म हो रहा है। ब्राह्मणों के साथ नाइंसाफी हुई। एटा में उनकी हत्या की गई। मगर उनकी विधवाओं को इंसाफ नहीं मिला। अब उन्हें उम्मीद है कि नए साल में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें न्याय मिलेगा।”


इतिहास में नहीं मिलेगी जगह
पीडी तिवारी ने भाजपा में ब्राह्मण एमपी-एमएलए और मुख्य सचिव जैसे वरिष्ठ पदों पर बैठे ब्राह्मणों को भी ललकारा। उन्होंने कहा, “ये सब गद्दी के गुलाम हैं। मगर उत्तर प्रदेश का ब्राह्मण समाज इस बार इन्हें सबक सिखाएगा। इतिहास में इनकी कोई जगह नहीं होगी। इतिहास जनेश्वर मिश्र, माता प्रसाद पांडे और मुलायम सिंह जैसे व्यक्तित्व का होगा। अखिलेश यादव का होगा, जिन्होंने जनेश्वर मिश्र जैसा भव्य और विशाल पार्क बनाया।”

Related posts

Video : अग्निपथ योजना के विरोध में लगातार दूसरे दिन देवरिया में बवाल, युवाओं ने सड़क और रेलवे ट्रैक बाधित किया

नगर निकायों में प्रचंड बहुमत दिलाएंगे किसान प्रतिनिधि : कामेश्वर सिंह

Rajeev Singh

सड़क हादसों का साल : देवरिया में एक्सीडेंट में गई 141 लोगों की जान, इन ब्लैक स्पॉट पर ज्यादा दुर्घटनाएं

Sunil Kumar Rai

Deoria News : आज से शुरू होगी जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता, विजेता खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मौका

Satyendra Kr Vishwakarma

एक विवाह ऐसा भी : मंगलसूत्र नहीं मिलने पर दुल्हन ने फेरे लेने से किया इनकार, गौरी बाजार पुलिस ने ऐसे कराई शादी

Sunil Kumar Rai

खेत सिंह खंगार की वीरता के कायल रहे पृथ्वीराज चौहान : सौंपा महोबा का सिंहासन, सीएम ने किया प्रतिमा का अनावरण

Pushpanjali Srivastava
error: Content is protected !!