खबरेंपूर्वांचल

खाकी के दुश्मन : मनीष गुप्ता की हत्या के आरोपी पुलिस वालों पर एक लाख का इनाम, प्रॉपर्टी कुर्क होगी

Gorakhpur news : कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की गोरखपुर में बेरहमी से हत्या को दो हफ्ते बीत चुके हैं। इस मामले में आरोपी 6 पुलिसकर्मी फरार हैं। हालांकि उनकी गिरफ्तारी के लिए शासन ने इंस्पेक्टर समेत सभी 6 पुलिस कर्मियों पर इनाम की राशि 25 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपए कर दी है। इन फरार पुलिस वालों की सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। जानकारी के मुताबिक अगर ये हाजिर नहीं हुए, तो जल्द ही कुर्की का आदेश जारी किया जाएगा। कानपुर और गोरखपुर पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं।

27 सितंबर की घटना है
बताते चलें कि गोरखपुर के कृष्णा होटल पैलेस में 27 सितंबर की रात को कानपुर बर्रा के निवासी कारोबारी मनीष की मौत हो गई थी। माना गया कि पुलिस की बेरहमी से पिटाई की वजह से उनकी मौत हुई। तत्कालीन थानेदार जगत नरायण सिंह समेत 6 पुलिस कर्मियों के खिलाफ रामगढ़ताल थाने में हत्या का मामला दर्ज हुआ था।

कानपुर के पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने बताया, आरोपी पुलिस वालों पर 1 लाख रुपए का इनाम रका गयाहै। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी।

ये हैं निलंबित और फरार पुलिस कर्मी

  • निरीक्षक जगत नारायण सिंह निवासी थाना मुसाफिरखाना, जनपद अमेठी
  • एस आई अक्षय कुमार मिश्रा निवासी थाना नरही, जनपद बलिया
  • मुख्य आरक्षी कमलेश सिंह यादव निवासी थाना परिसर, जनपद गाजीपुर
  • आरक्षी नागरिक पुलिस प्रशांत कुमार निवासी थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर
  • उपनिरीक्षक विजय यादव निवासी थाना बक्सा, जनपद जौनपुर
  • उपनिरीक्षक राहुल दुबे निवासी थाना कोतवाली देहात, जनपद मिर्जापुर

उठ रहे सवाल
हालांकि पिछले दो हफ्ते से फरार चल रहे इंस्पेक्टर जगत नारायण सिंह समेत 6 पुलिस कर्मियों का अब तक सुराग नहीं मिलने से लोग सवाल उठा रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए कानपुर से लेकर गोरखपुर तक की पुलिस टीमें लगी हैं। 12 से ज्यादा टीमें ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं। इन्हें पकड़ने के लिए एसटीएफ की भी मदद ली जा रही है। मगर अब तक कुछ हासिल नहीं हो सका है। आरोपियों का पता नहीं चल सका है।

Related posts

अमृत महोत्सव : देवरिया भाजपा ने बाइक तिरंगा रैली से लोगों को किया जागरूक, एमएलए शलभ मणि बोले – यह मां भारती के प्रति हमारी भक्ति दिखाता है

Sunil Kumar Rai

शीशम और सागौन के पौधे लगा कर यूपी ने रचा कीर्तिमान : इस विभाग ने रोपे सबसे अधिक वृक्ष

Satyendra Kr Vishwakarma

यूपी के शिक्षकों को ट्रेंड करेंगे आईआईटी गांधीनगर के विशेषज्ञ : 20 जुलाई से शुरू हुआ सेशन

Abhishek Kumar Rai

Syama Prasad Mukherjee Birth Anniversary : स्वतंत्र देव सिंह ने देव भूमि को किया नमन, कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला

Harindra Kumar Rai

Transfer : देवरिया और कुशीनगर समेत 9 जिला विद्यालय निरीक्षक का तबादला, विनोद कुमार राय को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

Sunil Kumar Rai

महाकुंभ-2025 को लेकर एक्शन में योगी सरकार : जल्द जारी होगी थीम और लोगो, जानें क्या हो रही तैयारी

Rajeev Singh
error: Content is protected !!