खबरेंपूर्वांचल

बड़ी खबर : वोटर लिस्ट में नाम जरूर चेक करें, निर्वाचन आयोग ने दी बड़ी जानकारी, नए कार्ड के लिए ऐसे करें आवेदन

Uttar Pradesh : प्रदेश के लाखों युवाओं को विधानसभा चुनाव 2022 (UP Election 2022) में पहली बार मतदान का मौका मिलेगा। वोटिंग के लिए जरूरी मतदाता पहचान पत्र (Voter Card) बनवाने का अभियान इस पूरे महीने चलेगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में नाम जोड़ने और सही कराने के लिए 4 तिथियां निर्धारित की गई हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा है कि प्रदेश के सभी बूथों पर –

07-11-2021 रविवार

14-11-2021 रविवार

21-11-2021 रविवार 

27-11-2021 शनिवार

को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक फोटो मतदाता सूची प्रदर्शित की जायेगी। इसे देखकर आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं, कि आपका नाम मतदाता सूची (Voter List) मे है या नहीं। अगर नाम में कोई गलती है, तो सुधारने के लिए फार्म भर सकते हैं। इसके अतिरिक्त नए वोटर कार्ड के लिए भी फॉर्म भरा जाएगा। अगले साल 1 जनवरी 2022 तक 18 साल पूरा करने वाले सभी युवा अपना वोटर कार्ड (Voter Card) बनवा सकते हैं।

नया वोटर कार्ड बनवाने के लिए ये कागजात साथ लेकर जाएं –

(1) दो रंगीन पासपोर्ट साइज फ़ोटो

(2) राशन कार्ड की फ़ोटो कॉपी

या

(3) आधार कार्ड की फ़ोटो कॉपी

या

(4) जन्मतिथि प्रमाण-पत्र की फ़ोटो कॉपी

(18 वर्ष की होनी चाहिए)

(5) घर के किसी एक सदस्य के वोटर कार्ड की फ़ोटो कॉपी

निर्वाचन आयोग ने कहा है कि मतदाता वोटर लिस्ट में अपना नाम जरूर जांच लें। इस भरोसे में न रहें कि पिछले चुनाव में वोट डाला था, तो लिस्ट में नाम होगा।

Related posts

कोविड प्रबंधों को परखने के लिए हुई मॉकड्रिल : उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने की समीक्षा, जानें क्या कहा

Satyendra Kr Vishwakarma

DEORIA BREAKING : डीएम और एसपी ने बाढ़ से बचाव की तैयारियां परखीं, ग्रामीणों से लिए सुझाव, जानें लोगों ने क्या कहा

Sunil Kumar Rai

इन उपायों से रोगों पर होगा वार : डीएम ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया शुभारम्भ, सीएमओ की लोगों से अपील…

Sunil Kumar Rai

महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर कार्रवाई : एसपी संग निरीक्षण करने पहुंचे डीएम ने जताई नाराजगी, जानें क्यों हुआ एक्शन

Sunil Kumar Rai

दुःखद : एमएलए कमलेश शुक्ल की छोटी पुत्रवधु की मौत, उत्तराखंड में हुआ हादसा

Sunil Kumar Rai

Deoria News : नए सदस्य के स्वागत की तैयारी में था परिवार, मगर सड़क हादसे ने ली गर्भवती महिला की जान

Rajeev Singh
error: Content is protected !!