उत्तर प्रदेशखबरें

UP Election-2022: चौथे चरण में हुई रिकॉर्ड 60 फीसदी वोटिंग, राजधानी में सबसे ज्यादा मतदान, पूरी जानकारी

Uttar Pradesh : यूपी विधानसभा चुनाव-2022 (UP Vidhansabha Chunav-2022) के चौथे चरण में बुधवार को 59 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान सुबह 7.00 बजे से शुरू होकर शाम  6.00 बजे समाप्त हुआ। चुनाव 9 जनपदों पीलीभीत, खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बॉंदा तथा फतेहपुर में हुआ।

60 फीसदी वोट पड़े

रात 9:30 बजे तक जनपदों से प्राप्त सूचना के आधार पर इन जिलों में कुल 59.77 प्रतिशत मतदान हुआ है। चतुर्थ चरण के मतदान में 2.13 करोड़ मतदाताओं (1.14 करोड़ पुरूष, 99.2 लाख महिला तथा 966 तृतीय लिंग) में से जनपदों से प्राप्त सूचना के अनुसार शाम 6:00 बजे तक मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया।

6 बजे तक हुआ मतदान

मतदान का आधिकारिक समय शाम 6ः00 बजे तक है तथा 6ः00 बजे तक मतदेय स्थल पर उपस्थित सभी मतदाताओं को मतदान का अवसर प्रदान किये जाने के लिए जनपदों को निर्देशित किया गया है। इसके दृष्टिगत मतदान प्रतिशत में बढ़ोत्तरी होना स्वाभाविक है, जिसके सम्बन्ध में पृथक से सूचित किया जायेगा।

वेबकास्टिंग की गई

मतदान की प्रक्रिया को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष बनाये रखे जाने के उद्देश्य के लिए प्रभावी पर्यवेक्षण के लिए कुल 13245 मतदेय स्थलों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई, जिसका पर्यवेक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं भारत निर्वाचन आयोग तीनोें स्तर पर किया गया। उक्त के अतिरिक्त 651 मतदेय स्थलों पर वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गई थी।

624 प्रत्याशी मैदान में हैं

चतुर्थ चरण के निर्वाचन में कुल 59 विधान सभा क्षेत्रों में 624 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें से 91 महिला प्रत्याशी हैं। विधान सभा क्षेत्र 145-महोली तथा 154-सवायजपुर से अधिकतम 15 प्रत्याशी एवं 137-पलिया तथा 150-सेवता से न्यूनतम 6 प्रत्याशी मैदान में हैं।

Related posts

सीडीओ ने इंटरलॉकिंग और चकरोड का लिया जायजा : अनुपस्थित कर्मियों से मांगा जवाब, वसूली भी होगी

Sunil Kumar Rai

खास खबर : अगले दो साल में यूपी के हर घर को मिलेगा स्वच्छ जल, योगी सरकार ऐसे हासिल करेगी लक्ष्य

Harindra Kumar Rai

कोरोना का नया वैरीएंट मचा रहा कहर : एलर्ट पर देवरिया प्रशासन, जानें निपटने के लिए हुई सारी तैयारी

Rajeev Singh

Deoria News : पंचायत प्रतिनिधियों की मौत पर आश्रितों को मिलेगी आर्थिक सहायता, जानें प्रक्रिया और पदवार राशि

Abhishek Kumar Rai

बीजेपी 26 सितंबर से चलाएगी बूथ सशक्तिकरण अभियान : एमएलसी अनूप गुप्ता ने 2503 बूथों पर फुलप्रूफ प्लानिंग के दिए टिप्स

Sunil Kumar Rai

पीएम मोदी 25 नवंबर को राम मंदिर पर फहराएंगे भगवा ध्वज: इस तिथि की वजह से खास होगा कार्यक्रम

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!