उत्तर प्रदेशखबरें

UP Board Result 2022: इसी हफ्ते जारी होगा यूपी बोर्ड का परिणाम! जानें बोर्ड की तैयारी

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (Uttar Pradesh State Board of High School and Intermediate Education) के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम जल्द जारी होने वाले हैं। बोर्ड ने कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है।

रिपोर्ट्स की मानें तो बोर्ड ने रिजल्ट प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया है। छात्रों के अंकों का टेबुलेशन शुरू हो गया है। ऐसे में उम्‍मीद की जा रही है कि इसी सप्‍ताह यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के पर‍िणाम घोष‍ित किए जा सकते हैं।

48 लाख छात्रों ने दी परीक्षा

परीक्षार्थी यूपी बोर्ड का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं में करीब 48 लाख छात्रों ने परीक्षा दी है। इनमें से 27.8 लाख छात्र कक्षा 10वीं और 24.1 लाख छात्र कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में बैठे थे।

29 मई तक जारी हो सकता है

यूपी बोर्ड ने हालांकि इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन ऐसी उम्‍मीद जताई जा रही है कि आज शाम तक यूपी माध्‍यमिक श‍िक्षा पर‍िषद, यूपीएमएसपी अपनी आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर रिजल्ट जारी करने की तारीख घोष‍ित कर दे। सूत्रों की मानें तो यूपी बोर्ड परिणाम 29 मई 2022 तक जारी किया जाएगा।

दो पारियों में हुई थी परीक्षा

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा मार्च और अप्रैल के महीने में आयोजित की गई थी। यूपी बोर्ड ने कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की थी। पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे से 11 बजकर बजकर 15 मिनट तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजकर 15 मिनट तक चली थी। इन दोनों ही कक्षाओं को मिलाकर कुल 48 लाख छात्र परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।

Related posts

बड़ी खबर : हटेंगे कम आय देने वाले आरएम-एआरएम, परिवहन मंत्री ने यूपी रोडवेज की कायापलट के लिए दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

Deoria Master Plan 2031 : मास्टर प्लान 2031 पर सुझाव देने का आज अंतिम मौका, सड़क चौड़ीकरण पर उठे सवाल

Sunil Kumar Rai

पौधों की होगी जीयो टैगिंग : योगी सरकार ने की पुख्ता तैयारी, रोपे गए हर पौधे की मिलेगी पूरी जानकारी

Shweta Sharma

Deoria News : देवरिया प्रशासन 25 गांवों का व्हॉट्सग्रुप बनाएगा, जानें क्या है लक्ष्य

Satyendra Kr Vishwakarma

प्रदेश में जंगलराज और गुंडाराज अतीत की बात, यूपी के नाम से अब चेहरे पर आती है चमक : मुख्यमंत्री योगी

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : भाजपा ने नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय संसदीय बोर्ड से बाहर किया, इन चेहरों को दिया मौका

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!