उत्तर प्रदेशखबरें

UP Assembly Election 2022: यूपी के 15 करोड़ मतदाता बनाएंगे सरकार, 52 लाख नए वोटर बदलेंगे समीकरण

Uttar Pradesh : चुनाव आयोग (Election Commission) ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) की तैयारी पूरी कर ली है। मतदाता सूची (Voter List) के संशोधन का काम पूरा हो गया है। बीते दिनों सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक में पार्टियों ने कोरोना के बावजूद तय समय पर चुनाव कराने की मांग की थी।

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि, वर्तमान में राज्य में कुल 1,74,351 पोलिंग स्टेशन हैं। इस बार 52,80,882 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। इसमें 23,92,258 पुरुष, 28,86,988 महिला और 1636 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। अब प्रदेश में मतदाताओं की कुल संख्या 15,02,84,005 हो गई है। ये सभी आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाताओं के भाग्य का फैसला करेंगे।

कोविड प्रोटोकॉल का हो रहा उल्लंघन

हालांकि देश में कोविड के बढ़ते खतरे के बीच चुनाव किसी भी लिहाज से ठीक नहीं है। सभी दलों के उम्मीदवार और मुखिया ताबड़तोड़ रैलियां करने में जुटे हैं। सभी अपनी-अपनी सभा में ज्यादा लोगों के जुटने का दावा कर रहे हैं। मगर किसी भी रैली या जनसभा में कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं कराया जा रहा है। न मास्क दिखाई दे रहा है, न ही समर्थक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। हर तरफ चुनावी भीड़ कोरोना को दावत दे रही है।

रैली नहीं करेगी कांग्रेस

इस बीच कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश और अन्य चुनावी राज्यों में बड़ी रैलियों को स्थगित करने का फैसला किया है। कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने कहा, हमने राज्य इकाइयों से अपने राज्यों में कोरोना की स्थिति का आकलन करने और रैलियां आयोजित करने पर निर्णय लेने के लिए कहा है। हम लोगों को कोरोना महामारी के हवाले नहीं कर सकते।

Related posts

Deoria News : आरोपी मां ने दो बच्चियों को नदी में फेंकने का अपराध स्वीकारा, बोली- पता नहीं कैसे हो गया यह गुनाह

Satyendra Kr Vishwakarma

पहल : 4000 करोड़ से शुरू होगा यूपी इनोवेशन फंड, हर स्टार्टअप को कामयाब बनाने में सरकार देगी मदद

Sunil Kumar Rai

एयरपोर्ट की तरह बनेगा गोरखपुर रेलवे स्टेशन : बड़ी संख्या में तोड़ी जाएंगी गोरखनाथ मंदिर की दुकानें, पढ़ें पूरा प्लान

Swapnil Yadav

बड़ी खबर : भाजपा ने 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, पीएम मोदी और राजनाथ सिंह समेत इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

Satyendra Kr Vishwakarma

Noida Wall Collapse : नोएडा में बाउंड्री वॉल गिरने से दब कर 4 की मौत, 13 मजदूर कर रहे थे काम, सीएम ने जताया दुःख

Abhishek Kumar Rai

एनपीजी की सिफारिश : बिहार, उत्तराखंड और नेपाल से कनेक्टिविटी के लिए यूपी में बनेंगे 3 हाईवे, जिम कॉर्बेट जाना होगा आसान

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!