उत्तर प्रदेशखबरें

कांग्रेस की कार्यसमिति में होगा बड़ा फेरबदल : जल्द हो सकता है ऐलान

Uttar Pradesh: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस पार्टी में बड़ा फ़ेरबदल होने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, सेंट्रल वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की घोषणा जल्द होगी। इसको लेकर पार्टी ने सभी तैयारियां कर ली हैं। यूपी की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई राज्यों के प्रभारी महासचिव भी बदले जा सकते हैं। बता दें कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अभी तक सीडब्ल्यूसी का गठन नहीं किया।

मन जा रहा है कि इस बार सीडब्ल्यूसी में 35 सदस्यों को शामिल किए जा सकते हैं। इनमें यूपी से भी तीन-चार नेता हो सकते हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी यूपी की प्रभारी महासचिव हैं लेकिन विधानसभा चुनाव के बाद सिर्फ एक बार यहां आई हैं। ऐसे में इन कयासों को काफी बल मिल रहा है कि यहां के प्रभारी महासचिव की उनकी जिम्मेदारी बदल सकती है।

गौरतलब है कि, यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले जिस तरह से प्रियंका सक्रिय थी उस हिसाब से अगर देखा जाये तो लोकसभा चुनाव में भी अहम् जिम्मेदारी निभाएंगी। हालाकिं, इस सम्बन्ध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि 2024 के चुनाव में वो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएंगी।

Related posts

यूपी : 2100 से ज्यादा बूथ पर शुरू हुआ बच्चों के टीकाकरण का महा अभियान, जानें क्या बोले सीएम योगी

Harindra Kumar Rai

डीएम ने लेखपालों को दी चेतावनी : जिम्मेदारी तय कर होगी कार्रवाई, एसपी संकल्प शर्मा संग सुनीं जन समस्याएं

Rajeev Singh

सलेमपुर में अभिनेता रवि किशन का हुआ जोरदार स्वागत : एमपी रविंद्र कुशवाहा संग दीर्घेश्वरनाथ मंदिर में की पूजा

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और राज्य मंत्री दिनेश खटीक आज आएंगे देवरिया, इन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

Sunil Kumar Rai

अब देश में बिकेंगे ‘भारत’ ब्रांड के खाद्य उत्पाद : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने 100 मोबाइल वैन को किया रवाना, जानें कितनी होगी कीमत

Satyendra Kr Vishwakarma

DEORIA : डीएम की सख्ती के बाद मानक मुताबिक हो रहा गो-आश्रय स्थल का निर्माण, कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!