उत्तर प्रदेशखबरें

आज़ादी मुबारक : सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को दिया ये खास संदेश

Uttar Pradesh News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

एक बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि भारत की स्वाधीनता के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का आदरपूर्वक स्मरण करना हम सभी का कर्तव्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में यह कार्य ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के माध्यम से किया जा रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ 75 वर्षों की विकास यात्रा के आत्मावलोकन के साथ-साथ आगामी 25 वर्ष के अमृत काल में नये भारत के निर्माण का अवसर है।

प्रधानमंत्री ने अमृत काल में ‘पंचप्रण’ के माध्यम से देशवासियों से विकसित भारत, गुलामी के हर एक अंश से मुक्ति, अपनी विरासत के प्रति गर्व, एकता और एकजुटता तथा नागरिक कर्तव्यों के पालन का आह्वान किया है। विकसित भारत के निर्माण के लिए आवश्यक है कि हम सब प्रधानमंत्री के ‘पंचप्रण‘ के संकल्प को अंगीकार करते हुए कार्य करें।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र के अनुरूप राज्य सरकार प्रदेश के सर्वसमावेशी, सर्वस्पर्शी एवं समग्र विकास के लिए कार्य कर रही है।

प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला, नौजवान सहित सभी वर्गां के कल्याण हेतु कृतसंकल्पित है। केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सभी जरूरतमन्दों को प्राप्त हो रहा है।

Related posts

BIG NEWS : 30 जून के बाद नहीं होगा प्लास्टिक प्रोडक्ट का प्रोडक्शन, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

Satyendra Kr Vishwakarma

यूपी में मुख्यमंत्री बुनकर सौर ऊर्जा योजना को मंजूरी : साढ़े पांच लाख से ज्यादा बुनकरों को मिलेगा सीधा लाभ, पढ़ें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

Scholarship Form : 26 जुलाई को होगा छात्रवृत्ति से जुड़ी हर शंका का समाधान, छात्र और संस्थान रखें ध्यान

Abhishek Kumar Rai

रामजानकी मार्ग के शिलान्यास पर सांसद रविंद्र कुशवाहा ने जताई खुशी : केंद्र सरकार को दिया धन्यवाद

Swapnil Yadav

Deoria News : रुद्रपुर मोड़ से सोनूघाट तक हुआ तिरंगा रन का आयोजन, हजारों की संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा

Sunil Kumar Rai

विद्युत विभाग और लेखपालों पर आगजनी रोकने की जिम्मेदारी : डीएम की अपील-लोग बरतें ये एहतियात

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!