खबरेंदेवरिया

नहीं सुधरे कार्यदाई संस्था और ठेकेदार तो होगी एफआईआर : कृषि मंत्री ने वेटनरी पॉलीक्लिनिक की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी

Deoria News : उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ(पैक्सफेड) द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से देवरिया-कसया रोड पर कराये जा रहे मॉडर्न वेटनरी पॉलीक्लीनिक के निर्माण कार्यो का कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने रविवार सुबह आकस्मिक निरीक्षण किया।

निर्माण कार्य की धीमी गति तथा कार्यों की गुणवत्ता को देखकर कृषि मंत्री ने पैक्सफेड के अधिकारियों को फटकार लगायी तथा सम्बंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य मे तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि निर्माण परियोजनाओं में अकारण विलंब किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं होगा।

कृषि मंत्री ने मुख्य विकास अधिकारी से इन कार्यों की जल्द जांच कराकर ठीक कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यदि कार्यदायी संस्था और ठेकेदार अपेक्षित सुधार नहीं करते हैं तो इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जाए।

कृषि मंत्री ने निरीक्षण के दौरान मौजूद पशुपालन विभाग के अधिकारियों से लंपी वायरस के टीके की मौजूदगी की जानकारी ली तथा शत-प्रतिशत पशुओं के टीकाकरण का निर्देश दिया।

इस दौरान सीडीओ रवींद्र कुमार, एसडीएम योगेश कुमार गौड़, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ अनिल कुमार वैश्य, श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, अम्बिकेश पाण्डेय, मारकंडेय तिवारी, प्रभाकर राय, रामशीष गुप्ता, रामशीष प्रसाद समेत पैक्सफेड व पशुपालन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

सोमवती अमावस्या के सुखद योग में सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक : भगवान भोलेनाथ से की प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना

Shweta Sharma

देवरिया से दु:खद खबर : बारिश में झोपड़ी गिरने से दब कर तीन साल के मासूम की मौत, मां गंभीर रूप से जख्मी

Sunil Kumar Rai

50 फीसदी अनुदान पर ढैचा बीज मुहैया कराएगी योगी सरकार : जानें कैसे किसानों की किस्मत बदल रही हरी खाद

Swapnil Yadav

Deoria News : नगर निकाय चुनाव में जीत के लिए भाजपा ने कसी कमर, सलेमपुर में पार्टी पदाधिकारियों ने बनाई रणनीति

Rajeev Singh

इसी साल शुरू होगा Ghaziabad-Kanpur Economic Corridor का भूमि अधिग्रहण : NHAI ने मई तक का रखा लक्ष्य

Sunil Kumar Rai

वृक्षारोपण अभियान : यूपी में लगे 25.15 करोड़ पौधे, सीएम योगी ने चित्रकूट में किया शुभारंभ

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!