उत्तर प्रदेशखबरें

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बोले : स्मार्ट सिटी के नाम पर नगरों की जनता को छल रही भाजपा

Uttar Pradesh : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता विरोधी दल अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है।

उन्होंने कहा है कि नगर निकाय चुनाव में जनता बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, कूड़े के ढेर, गंदगी, बढ़े हाउस टैक्स, वाटर टैक्स और बिजली के बढ़े दामों के खिलाफ वोट देकर भाजपा को हराएगी। जनता शहरों में भाजपा की अव्यवस्था से त्रस्त है। सफाई व्यवस्था न होने से शहरी क्षेत्रों में डेंगू, टाईफाईड समेत तमाम बीमारियों से आम जनता परेशान रही है। इन तमाम दिक्कतों के लिए भाजपा जिम्मेदार है। भाजपा ने स्मार्ट सिटी के नाम पर नगरों की जनता को धोखा दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि निकाय चुनाव में जनता भाजपा से इन सबका हिसाब लेगी। भाजपा सरकार को महंगाई और जनता को हो रही परेशानियों का जवाब देना होगा।

सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा दलितों, पिछड़ों के हक और आरक्षण को छीन रही है। बहुजन समाज को अपमानित कर रही है। इस बार बहुजन समाज को भरोसा है कि समाजवादी सबको जोड़कर भाजपा का मुकाबला करेगी और भाजपा को करारी शिकस्त देगी। लोकतंत्र, बाबा साहब के संविधान को बचाने और अपने हक, सम्मान, अधिकार के लिए बहुजन समाज समाजवादी पार्टी के साथ एकजुट हो रहा है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का लक्ष्य लोकतंत्र विरोधी भाजपा को हराना है। अन्य दल तय करें कि उन्हें क्या करना है। भाजपा देश की अर्थव्यवस्था को डुबो रही है। समाज को तोड़ रही है। अर्थव्यवस्था डूब जाएगी तो नौजवानों को काम और नौकरी कैसे मिलेगी?

अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों से गेहूं सस्ता खरीदा गया, जबकि लोगों को आटा महंगा मिल रहा है। सरसों का तेल, दूध, गैस, सिलेण्डर सब कुछ महंगा हो गया। शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन के क्षेत्र में घोर अव्यवस्था है। महंगाई का सबसे ज्यादा असर मध्यम वर्ग, किसान और गरीब जनता पर पड़ रहा है।

Related posts

Deoria News : अपर जिलाधिकारी ने चुरिया गांव में कटान स्थल का लिया जायजा, ग्रामीणों ने की ये मांग

Sunil Kumar Rai

देवरिया में इस दिन से शुरू होगा ऑपरेशन कब्जा मुक्ति : अवैध अतिक्रमण पर होगी कड़ी कार्रवाई

Rajeev Singh

प्रतिभावान कलाकारों की खोज : डीएम ने निर्णायक मंडल गठित की, इन अफसरों को सौंपी जिम्मेदारी

Harindra Kumar Rai

देवरिया पुलिस की बड़ी कामयाबी : 24 घंटे के अंदर फिरौती मांगने वाले 6 अपहरणकर्ताओं को दबोचा, फर्जी पुलिस बन किया था अगवा

Sunil Kumar Rai

रूस-यूक्रेन युद्ध : योगी सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, फंसे निवासियों से की ये अपील

Sunil Kumar Rai

नया उत्तर प्रदेश अपने स्केल को स्किल में बदलकर आज खुद को प्रस्तुत कर रहा : सीएम योगी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!