खबरेंनोएडा-एनसीआर

Saraswati Puja 2022 : ओमेक्स सोसाइटी में बसंत पंचमी की रही धूम, इन कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

Greater Noida : बसंत पंचमी का पावन पर्व सेक्टर-म्यू में स्थित ओमेक्स पाम ग्रीन्स सोसायटी (Omaxe Palm Greens Society) मे बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सोसायटी के मन्दिर में मुख्य अर्चक मुकेश तिवारी ने विद्या की देवी मां सरस्वती का शास्त्रोचित तरीके से पूजन किया।

बसंत पंचमी के शुभ मौके पर आज कई बच्चों का विद्यारम्भ संस्कार भी कराया गया। बच्चों ने मां सरस्वती की पूजा-आराधना की। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें सभी बच्चों ने आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

सोसायटी की वाइस प्रेसिडेंट निधि कपूर की अध्यक्षता में एक ड्राइंग कम्पटीशन का भी आयोजन हुआ। इसमें विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी अम्बालिका सिंह ने की। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।

Related posts

Deoria News : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने सभी विभागाध्यक्षों को दिए ये आदेश, शुक्रवार की बैठक से पहले देनी होगी ये जानकारी

Sunil Kumar Rai

डीएम ने धीमी राजस्व वसूली पर जताई नाराजगी : अवैध ईंट-भट्ठों पर कार्रवाई का दिया आदेश, विद्युत विभाग को…

Sunil Kumar Rai

जरूरी खबर : निकाय चुनाव की वोटर लिस्ट का इन तिथियों के अनुसार होगा पुनरीक्षण, 4 नवंबर तक शामिल कराएं नाम

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : डीएम ने कोला गांव की प्रधान को जारी किया कारण बताओ नोटिस, पिछले महीने पंचायत सचिव को किया था सस्पेंड, जानें वजह

Abhishek Kumar Rai

Antyoday Diwas 2022 : देवरिया विकास भवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम, सांसद बोले-पंडित दीनदयाल उपाध्याय व्यक्ति नहीं विचार थे

Abhishek Kumar Rai

Social Media : सपा नेता पूर्णेंदु तिवारी की फेसबुक आईडी हैक, वीडियो जारी कर दी ये जानकारी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!