खबरेंदेवरिया

गौ-सेवा में लापरवाही पर नाराज डीएम : नोडल अधिकारी पर एक्शन, एसपी संकल्प शर्मा संग किया निरीक्षण

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh DM Deoria) एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (Sankalp Sharma SP Deoria) ने सोमवार को खुंखुन्दू में जिला पंचायत से संचालित निराश्रित गो-आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर मिली खामियों पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने इस गो आश्रय स्थल के नोडल अधिकारी राजस्व निरीक्षक को नोटिस देने का आदेश दिया।

जिलाधिकारी सोमवार अपराह्न खुंखुन्दू स्थित निराश्रित गो-आश्रय स्थल पहुंचे। मौके पर 27 गोवंश संरक्षित मिले जो काऊ कोट पहने हुए थे और अलाव भी जलता हुआ मिला। जिलाधिकारी ने पशुओं के चारे में हरा चारा, चोकर इत्यादि न दिखने पर राजस्व निरीक्षक से सवाल किया, तो उन्होंने बताया कि सारी सामग्री स्टोर में रखी हुई है।

इस पर डीएम जेपी सिंह ने असंतोष व्यक्त किया और तत्काल गोवंशों को दिए जा रहे चारे में शामिल करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गोवंश के संबंध में शासन से निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने भटनी में किया अनाथ गो-सेवा आश्रम का निरीक्षण
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने सोमवार को ही भटनी के जिगना दीक्षित स्थित अनाथ गो सेवा आश्रम का निरीक्षण किया। अनाथ गो सेवा आश्रम के संचालक मुकेश कुमार दीक्षित ने बताया कि उनके केंद्र पर देसी नस्ल के 137 गोवंश संरक्षित हैं। गोवंश के लिए चारे की व्यवस्था सरकार की योजनाओं एवं निजी लोगों के सहयोग से की जाती है।

उन्होंने आश्रम में गो-वंशों के लिए टिन-शेड का निर्माण कराने के लिए जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मुकेश कुमार दीक्षित को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और लोगों से गोवंशों के संरक्षण के लिए आगे आने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि जन भागीदारी से गोवंश का प्रभावी संरक्षण सुनिश्चित किया जा सकता है।

Related posts

इन इलाकों में नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक : उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई, डीएम जेपी सिंह ने दिए आदेश

Sunil Kumar Rai

The Kashmir Files : ‘सत्य को तथ्य के साथ कहने से बनी ‘द कश्मीर फाइल्स,’ निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने बताया पूरा किस्सा

नारी शक्ति पुरस्कार 2022 के लिए करें ऑनलाइन आवेदन, जानें चयन का आधार और प्रक्रिया

Abhishek Kumar Rai

देश को मिलीं 5 नई वंदे भारत ट्रेनें : पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना, इन रूट्स पर दौड़ेंगी

Sunil Kumar Rai

मत करें चिंता, दूर होगी सबकी पीड़ा : सीएम योगी

Satyendra Kr Vishwakarma

सरकार के 100 दिन : अखिलेश यादव ने उपलब्धियों को बताया झूठ का पुलिंदा, भाजपा को दी ये सलाह

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!