खबरेंदेवरिया

Rojgar Mela : देवरिया में 21 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, जानें कौन कर सकेगा आवेदन और कितनी मिलेगी सैलरी

रोजगार मेला

Deoria News : प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी अंजेश सिंह ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, देवरिया जीआईटीआई कैम्पस में 21 जुलाई को सुबह 10:30 बजे से निःशुल्क रोजगार मेला आयोजित होगा।

अब तक निजी क्षेत्र की कम्पनी Bharat havells electronic manpower, pashupatinath biotechnology तथा BRIGHTFUTURE ORGANIC HERBALS AND AYURVEDIC ने प्रतिभाग करने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। ये विभिन्न पदों पर कैम्पस चयन करेंगी।

ये योग्यता होनी चाहिए
रिक्त पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कम से कम स्नातक उत्तीर्ण तथा उम्र सीमा 18-35 वर्ष के मध्य निर्धारित की गयी है। कम्पनियों की संख्या में वृद्धि जारी है। योग्यता रखने वाले एवं उम्र वर्ग के इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को अपने पंजीयन कार्ड के साथ इस रोजगार मेला में साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

इतनी सैलरी मिलेगी
चयनित अभ्यर्थियों का अनुमानित मासिक वेतन 8500-15000 रुपये के मध्य होगा। रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए कोई मार्ग-व्यय देय नहीं होगा। विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी इस कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं।

Related posts

देवरिया में श्रम विभाग की लापरवाही : डीएम ने व्यक्त की नाराजगी, प्रवर्तन अधिकारी को दिया अल्टीमेटम

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : सीडीओ की जांच में फिर गायब मिले दर्जन भर कर्मचारी, हुआ ये एक्शन

Sunil Kumar Rai

अच्छी खबर : नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने पैक्स के कम्प्यूटरीकरण को मंजूरी दी, 13 करोड़ किसानों को मिलेगा लाभ, जानें क्या है प्लान

Sunil Kumar Rai

जनसेवा के 20 साल : मोदी@20 कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएगी देवरिया भाजपा, सांसद हरीश द्विवेदी और प्रोफेसर वाचस्पति द्विवेदी समेत बड़ी हस्तियां लेंगी हिस्सा

Sunil Kumar Rai

Deoria News : लार बाईपास मार्ग पर 30 दिसंबर से 10 जनवरी तक बंद रहेगा यातायात

Rajeev Singh

Hindi Diwas 2022 : देवरिया जिला पंचायत सभागार में बोले सांसद रविंद्र कुशवाहा- विश्व समुदाय को एक सूत्र में बांधने में सक्षम है हिंदी

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!