खबरेंदेवरिया

देवरिया में अनियंत्रित ट्रेलर दीवार से टकराया : 3 लोगों की दर्दनाक मौत, ड्राइवर की भी हालत नाजुक

Deoria News : देवरिया जिले में शुक्रवार की सुबह एक अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने पुलिस बल के साथ मौके का जायजा लिया। हादसा इतना भयावह था कि जेसीबी की मदद से ट्रक के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया।

घटना जनपद के मदनपुर थाना क्षेत्र के बरांव चौराहे की है। शुक्रवार की सुबह करीब पौने आठ बजे सरकारी देसी शराब की दुकान के निकट सेल्समैन अशोक यादव, दुकानदार सुधीर सिंह, पतरु सहित करीब 6 लोग अलाव के पास खड़े थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बरहज की ओर से आ रही ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गई और बहसुआं गांव निवासी साइकिल सवार पारस पांडेय (50 वर्ष) पुत्र रामजी पांडेय को टक्कर मार दी।

आग के पास खड़े लोग जब तक कुछ समझ पाते, ट्रेलर उनकी तरफ दौड़ने लगा और अशोक मद्धेशिया की दुकान से जा टकराया। इस हादसे में अलाव सेंक रहे बहसुआं गांव निवासी गौरी गोंड़ (60 वर्ष) पुत्र सूर्यनाथ, सुनील मद्धेशिया (45 वर्ष) पुत्र लालसाहब ट्रेलर के पहिया के नीचे आ गए। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पारस पांडेय की अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। हादसे में ट्रेलर का ड्राइवर भी गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। खलासी घटनास्थल से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे प्रशासन ने घंटों की जद्दोजेहद के बाद जेसीबी से नीचे दबे लोगों को बाहर निकलवाया।

इस भयावह हादसे की जानकारी होते ही एसपी संकल्प शर्मा, एएसपी राजेश कुमार, एसडीएम बरहज गजेंद्र सिंह, रुद्रपुर ध्रुव शुक्ल, सीओ रुद्रपुर पंचम लाल, इंस्पेक्टर मदनपुर मुकेश मिश्र, एकौना बीबी राजभर, बरहज जयशंकर मिश्र, इंस्पेक्टर उमेश कुमार वाजपेयी सहित आधा दर्जन थानों की पुलिस पहुंच गई। प्रशासन बड़े क्रेन की मदद ट्रेलर को हटाने में जुटा है। मौके पर 4 थानों की पुलिस तैनात है।

इस दुःखद घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि मदनपुर थाना क्षेत्र के बरांव चौराहे के पास शुक्रवार की सुबह एक ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और एक दीवार से जा टकराया। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है, जबकि कुछ लोग घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रेलर चालक को गिरफ्तार किया गया है। ट्रेलर को सीज कर लिया गया है। मदनपुर थाने में मामला पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

खास खबर : मोदी सरकार की ये तीन योजनाएं करोड़ों लोगों के लिए बनी वरदान, हर वर्ग को मिला लाभ, आंकड़ों से जानें

Abhishek Kumar Rai

भाजपा किसान मोर्चा ने पीएम को दिया धन्यवाद : गिरीश तिवारी बोले-किसानों के साथ मोदी सरकार

Sunil Kumar Rai

Bundelkhand Expressway : सीएम योगी बोले – बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे क्षेत्र के विकास की धुरी बनेगा

Sunil Kumar Rai

Indian Railways New Time Table : 1 अक्टूबर से बदल गया ट्रेनों का टाइम, घर से निकलने से पहले जान लें नया टाइम टेबल

Rajeev Singh

देवरिया में आज से होगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान का आगाज : बीमारियों से बचाव को प्रशासन उठाएगा ये बड़े कदम

Sunil Kumar Rai

दुःखद : गौरीबाजार के पूर्व विधायक प्रमोद सिंह नहीं रहे, कृषि मंत्री और भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!