उत्तर प्रदेशखबरें

जुमला साबित हो रहे यूपी सरकार के कानून-व्यवस्था के दावे : रामाशीष राय

Uttar Pradesh : राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद पर सहारनपुर में किये गये जानलेवा हमले की घोर निंदा एवं भर्त्सना की है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कानून का राज खत्म हो गया है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गये हैं कि वह आये दिन किसी न किसी घटना को अंजाम दे रहे हैं और योगी सरकार कार्रवाई करने के बजाय स्वयं अपनी पीठ थपथपा रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चन्द्रशेखर आजाद पर किया गया जानलेवा हमला लोकतंत्र का गला घोटने जैसा है। लचर कानून व्यवस्था के कारण लोकतांत्रिक देश में साम्प्रदायिक शक्तियां पैर पसार रहीं हैं। सरकार के कानून व्यवस्था के दावे भी जुमला साबित हो रहे है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह ने चंद्रशेखर आजाद का हाल जाना और रालोद विधायकों तथा प्रमुख नेता गणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने चन्द्रशेखर आजाद से मिलकर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना और घटना की जानकारी ली।

रामाशीष राय ने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि इस घटना की जांच करायी जाए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए, जिससे देश एवं प्रदेश में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

Related posts

देवरिया के चयनित 17 प्रवक्ता को मिला नियुक्ति पत्र : मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम और विधायकों ने सौंपा, दीं शुभकामनाएं

Harindra Kumar Rai

प्रयागराज : कुंभ की तरह माघ मेले में मिलेंगी सुविधाएं, सीएम ने दौरा कर लिया जायजा

Harindra Kumar Rai

सीएम योगी का आदेश : प्राकृतिक आपदा से पीड़ित लोगों को फौरन मिले मदद, डीएम करें ये काम

Abhishek Kumar Rai

खुशखबरी : देवरिया में आशा के 2700 पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, जिलाधिकारी ने प्रक्रिया पूरा करने की दी डेडलाइन

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया के स्कूलों में अनुपस्थित मिले 80 शिक्षकों पर हुई कार्रवाई, बीएसए ने एक हफ्ते में मांगा जवाब

Satyendra Kr Vishwakarma

प्रोजेक्ट्स पूरे होने में देरी पर डीएम सख्त : अधिशासी अभियंता निलंबित, जानें किन परियोजनाओं में हुआ विलंब

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!