खबरेंदेवरिया

युवा उत्सव में रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया ने लगाया स्टॉल : डीएम और विधायक ने किया अवलोकन, दिया ये खास संदेश

Deoria News : जिला युवा उत्सव 2023 का आयोजन संत विनोबा डिग्री कॉलेज देवरिया के प्रांगण में गुरुरवार को किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा अपने स्टाल लगाए गए और अपने विभाग से सम्बंधित जानकारी लोगों को दी गयी।

इस अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया को एक स्टाल आवंटित किया गया, जिसमें रेडक्रास की गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रातः 10:30 बजे जिलाधिकारी देवरिया जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया। विभिन्न विभागों के स्टाल के निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी रेडक्रास के स्टॉल पर पहुंचे। यहां इंडियन रेडक्रास सोसायटी उत्तर प्रदेश के उपसभापति/ देवरिया शाखा सचिव अखिलेन्द्र शाही और इंडियन रेडक्रास सोसायटी देवरिया के प्रबंध समिति के सदस्य नवनीत अग्रवाल ने उन्हें स्टाल का निरीक्षण कराया और और प्रदर्शित सामानों के बारे में जानकारी दी।

डीएम जेपी सिंह ने स्टॉल पर प्रदर्शित ऑक्सीजन कन्स्टेटर के बारे में अखिलेन्द्र शाही से विस्तृत जानकारी ली। रेडक्रास के स्टॉल पर उपस्थित वलियंटर्स आने वाले लोगों को स्टॉल पर प्रदर्शित सामानों के बारे में जानकारी दे रहे थे।

देवरिया सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी ने भी रेडक्रास के स्टॉल का निरीक्षण किया गया और रेडक्रास के कार्यकमों के बारे में अखिलेन्द्र शाही से विस्तृत जानकारी ली।

इस अवसर पर गौरया संरक्षण के कार्य करने वाले पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले इंडियन रेडक्रास सोसायटी देवरिया के आजीवन सदस्य हिमांशु कुमार सिंह ने गौरया संरक्षण का संदेश देते हुये संत विनोबा डिग्री कॉलेज के हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ शैलेन्द्र राव एवम एनसीसी की एक कैडेट को टेराकोटा से बना घरौंदा उपहार स्वरूप दिया।

कार्यक्रम के आयोजन में नेहरू युवा केन्द्र के जिला समन्वयक विकास तिवारी की विशेष भूमिका रही। उन्होंने अपने सदस्यों के साथ पूरे आयोजन को व्यवस्थित रूप से संचालित किया और सभी आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर इंडियन रेडक्रास सोसायटी देवरिया के उप संरक्षक विष्णु अग्रवाल, आजीवन सदस्य अनिल तिवारी, अवध किशोर चौधरी, हिमांशु कुमार सिंह, साहू विशाल कुमार गुप्ता, डॉ संजय गुप्ता, राणा प्रताप सिंह, रमेश कुमार सोनी, दीपिका सिंह, डॉ भावना सिन्हा, हिमांशु कुमार तिवारी, राजेंद्र प्रसाद जायसवाल, सोहेल अंसारी, अवनीश मिश्रा, तारकेश्वर विश्वकर्मा, सोनी रावत, बाल विनोद चौरसिया, अभिनव सिंह, डॉ नरेंद्र प्रजापति, रविकांत मणि त्रिपाठी, ऋषिकांत मणि त्रिपाठी उपस्थित रहे।

Related posts

सीएम योगी ने जंगल कौड़िया और चरगांवा पीकू यूनिट का किया उद्घाटन : 5 लाख लोगों को मिलेगा लाभ

Sunil Kumar Rai

भारत बना दुनिया का सबसे अधिक चीनी उत्पादक देश : निर्यात में लगाई बड़ी छलांग, गन्ने के शानदार उत्पादन से बने कई रिकॉर्ड

Harindra Kumar Rai

देवरिया में 28 फरवरी से शुरू हुआ रोजगार मेला : 5 ब्लॉक में इन तिथियों पर लगेगा

Abhishek Kumar Rai

यूपी : योगी सरकार के 5 साल में मजबूत हुआ हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर और एजुकेशन, सीएम ने दी बड़ी जानकारी

Sunil Kumar Rai

Deoria news : 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा, एमएलए शलभ मणि ने कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

Abhishek Kumar Rai

Road Accident in Deoria : देवरिया में पिकअप पलटने से 8 लोग घायल, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!