खबरेंदेवरिया

देवरिया : पीएम नरेंद्र मोदी आज करेंगे मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण, इसी सत्र से आरम्भ होंगे शैक्षणिक कार्यक्रम

Deoria News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज देवरिया मेडिकल कॉलेज (Deoria Medical College) का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही जिले को एक बड़ी सौगात मिलेगी। साथ ही वह 8 अन्य मेडिकल कॉलेज को भी लोकार्पित करेंगे। बड़ी बात यह है कि नेशनल मेडिकल कमीशन (National Medical Commission) ने इन। मेडिकल कॉलेज को शैक्षिक सत्र 2021-22 के लिए स्वीकृति दे दी है।

मतलब देवरिया मेडिकल कॉलेज में इसी शैक्षिक सत्र से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इसका फायदा भी स्थानीय लोगों को मिलेगा। पीएम सिद्धार्थ नगर से सभी मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करेंगे। इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) जिले में तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। भ्रमण कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम प्रस्तावित जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की जा रही व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। लोकार्पण कार्यक्रम में प्रस्तावित चित्र प्रदर्शनी तथा माधव प्रसाद त्रिपाठी चिकित्सा महाविद्यालय के मॉडल को देखा।

2329 करोड़ से बने हैं मेडिकल कॉलेज

सीएम ने छायाचित्र प्रदर्शनी, बुद्ध का जीवन दृश्य एवं उत्खनित पुरास्थल कपिलवस्तु-एक झलक का अवलोकन किया। पुलिस लाइन सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आहूत एक समीक्षा बैठक में सीएम ने कहा कि 25 अक्टूबर को प्रधानमंत्री सिद्धार्थनगर से 2329 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित 9 मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण करने के लिए यहां पधारेंगे। उन्होंने अधिकारियों को समस्त तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए।

सारे इंतजाम दुरुस्त रहें

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित जनसभा स्थल पर पेयजल, शौचालय की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। वाहन पार्किंग तथा सुगम यातायात पर पूरा ध्यान दिया जाए। पार्किंग स्थलों पर लाउड स्पीकर की व्यवस्था रखें। बाहर से आने वाले पुलिस कर्मियों के वाहन के लिए पुलिस लाइन में पार्किंग की व्यवस्था करें। उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि कार्यक्रम समाप्त होने के पश्चात् कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई करायी जाए।

मंत्री और अफसर रहे मौजूद

बैठक में इसके पूर्व, जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के सम्बन्ध में की जा रही तैयारियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वाहनों की पार्किंग के लिए स्थल चयनित कर लिया गया है। इस अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ सतीश चन्द्र द्विवेदी, विधान परिषद सदस्य स्वतंत्रदेव सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इसी साल से शुरू होगी पढ़ाई

उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) के आवेदित सभी 9 नवनिर्मित मेडिकल कॉलेजों को नेशनल मेडिकल कमीशन ने शैक्षिणक सत्र-2021-22 के लिए अनुमति प्रदान कर दी है। यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि यह मेडिकल कॉलेज जनपद फतेहपुर, एटा, मिर्जापुर, जौनपुर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, हरदोई, प्रतापगढ़ तथा गाजीपुर में स्थापित किये गये हैं।

Related posts

15 लाख में बिका यूपी दारोगा भर्ती का पेपर ! 5 सेकेंड में हल हुए 23 सवाल, सपा ने लगाए गंभीर आरोप

Rajeev Singh

यूपी के इन 9 महलों और हवेलियों में खुलेंगे फाइव स्टार होटल : प्राचीन धरोहर भवनों का कायाकल्प करेगी योगी सरकार

Rajeev Singh

खेती-किसानी : 31 जुलाई तक फसल बीमा कराएं किसान, बैंकों को देनी होगी ये जानकारी

Abhishek Kumar Rai

इंवेस्टर्स ने देवरिया में दिखाई दिलचस्पी : 288 करोड़ के निवेश का मिला प्रपोजल, डीएम ने की समीक्षा

Sunil Kumar Rai

किसान मोर्चा के प्रतिनिधि सम्मेलन का आगाज : हर घर पहुंचेंगे कार्यकर्ता, डॉ रतनपाल सिंह बोले-अन्नदाताओं की अहम भूमिका

Sunil Kumar Rai

डीएम ने राष्ट्रीय लोक अदालत में कलेक्ट्रेट में की सुनवाई : 24515 मामले सुलझे, लाखों का लगा जुर्माना

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!