खबरेंदेवरिया

खुशखबरी : देवरिया-लखनऊ के बीच शुरू होगी नॉन स्टॉप बस सेवा, विधायक शलभ मणि करेंगे रवाना

Deoria News : देवरिया से लखनऊ का सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है। अब देवरिया से राजधानी तक नॉन स्टॉप बस सेवा की सुविधा मिलेगी। देवरिया सदर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी (MLA Deoria Sadar Dr Shalabh Mani Traipathi) सोमवार को इन बसों को जनता को सौंपेंगे।

दरअसल देवरिया से राजधानी लखनऊ तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम यूपी रोडवेज (UP Roadways) की सिर्फ एक बस संचालित होती है, जो दर्जनों स्थानों पर रुकते हुए गंतव्य तक पहुंचती है। अक्सर सफर करने वाले हजारों लोगों को देवरिया से गोरखपुर और फिर गोरखपुर से लखनऊ तक के लिए बस पकड़नी पड़ती है।

साथ ही सिर्फ 1 बस होने की वजह से मजबूरन लोगों को ज्यादा किराया देकर प्राइवेट बस ऑपरेटर्स की बसों का सहारा लेना पड़ता है। ऐसे में राजधानी से देवरिया के लिए नई बसें शुरू होने से मुसाफिरों को बड़ी राहत मिलेगी।

एमएलए शलभ मणि त्रिपाठी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, देवरिया के मेरे अपनों के लिए होली के पुण्य पर्व पर एक और प्यारा सा तोहफ़ा। देवरिया – लखनऊ और लखनऊ – देवरिया के लिए सीधी बस सेवा के तौर पर “राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा”, वह भी रियायती किराये पर। तमाम महानगरों की तरह देवरिया से लखनऊ के लिए अभी तक कोई सीधी बस सेवा नहीं थी, एक बस थी जो दर्जनों स्थानों पर रुकती जाती थी।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से इस बारे में निवेदन किया था। ख़ुशी की बात ये है कि निवेदन स्वीकार हुआ और देवरिया को “राजधानी एक्सप्रेस सेवा” के तौर पर एक नहीं बल्कि दो शानदार बसें मिलीं। कल इन बसों को आप सबको समर्पित करूँगा। आपका आशीर्वाद और स्नेह बना रहे।

Related posts

DEORIA : देवरिया मेडिकल कॉलेज में आरोग्य भारती ने लोगों को किया जागरूक, बताया स्वस्थ जीवन शैली के फायदे और तरीके

Abhishek Kumar Rai

डीएम मनीष कुमार वर्मा का सख्त आदेश : कीटनाशक डीलर किसानों को दें मेमो, लापरवाही हुई तो…

Satyendra Kr Vishwakarma

Conference of Panchayat 2022 : सीएम योगी ने हर ग्राम पंचायत के लिए बनाई योजना, ऐसे बदलेगी सूरत

Sunil Kumar Rai

8 साल बाद भी अधूरा काम : डीएम ने भवानी छापर राजकीय आईटीआई का किया निरीक्षण, निर्माण की गुणवत्ता पर जतायी नाराजगी

Sunil Kumar Rai

पीएम मोदी की अगवानी में सज रही बाबा भोले की नगरी : सजावट से सभी को लुभाएगी काशी, सीएम योगी ने लिया जायजा

Sunil Kumar Rai

एक्शन : यूपी रेरा की टीम ने श्री राधा स्काई गार्डेन सोसाइटी का किया निरीक्षण, मिलीं तमाम कमियां

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!