खबरेंदेवरिया

DEORIA BREAKING : देवरिया में भू-संपत्तियों के दर में कोई फेरबदल नहीं, डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बड़ी जानकारी

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (IAS Jitendra Pratap Singh) ने बताया कि जनपद देवरिया में स्थित भू संपत्तियों से संबंधित न्यूनतम मूल्य सूची के पुनरीक्षण में पूर्व में प्रचलित दर को यथावत बनाए रखा गया है। उसमें किसी भी प्रकार का फेरबदल नहीं किया गया है।

विचार-विमर्श किया गया

जिलाधिकारी ने बताया कि जन सामान्य से प्राप्त जानकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), सहायक महानिरीक्षक निबंधन,  उप जिलाधिकारी एवं उपनिबंधक सदर सलेमपुर रुद्रपुर बरहज एवं भाटपार रानी की बैठक कर प्रचलित दर सूची का पुनरीक्षण करने के लिए व्यापक विचार-विमर्श किया गया।

1 अगस्त से लागू होने वाली लिस्ट में शामिल

उन्होंने बताया, इससे यह स्पष्ट हुआ कि जनपद में स्थित भू संपत्तियों की दरें वर्तमान में लागू मूल्य दर सूची में दी गई दरों के समतुल्य हैं और वर्तमान में प्रभावी मूल्यांकन सूची में निर्धारित की गई दरों को यथावत रखने की संस्तुति की गई। इसलिए वर्तमान में प्रचलित मूल्यांकन सूची को 1 अगस्त 2022 से प्रभावी होने वाली सूची में भी यथावत रखा गया है।

Related posts

देवरिया : पूर्व बीडीओ और बखरा खास के पूर्व प्रधान समेत 4 पर केस दर्ज, जानें वजह

Abhishek Kumar Rai

छात्रों को एग्जाम प्रेशर हैंडल करने और पढ़ाई का सही अप्रोच सिखाएं अध्यापक : डीएम अखंड प्रताप सिंह

Satyendra Kr Vishwakarma

सीएम ने सदन में पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन को दी श्रद्धांजलि : 9 नवंबर को हुआ था निधन

Sunil Kumar Rai

Deoria News : विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने विजेता बच्चों को दिया पुरस्कार, विशेष रैली को किया रवाना

Abhishek Kumar Rai

सभी स्नान स्थलों पर रहेगी पूरी व्यवस्था : डीएम और एसपी ने तैयारियां देखीं, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया में नए सर्किल रेट की हो रही तैयारी, जानें प्रशासन का प्लान

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!