खबरेंमनोरंजन

आशा पारेख को मिलेगा Dada Saheb Phalke Award : शानदार अभिनय से किया करोड़ों दिलों पर राज, पढ़ें उनका सफरनामा

-68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन 30 सितंबर को होगा

-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इस पुरस्कार समारोह की अध्यक्षता करेंगी

New Delhi : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (Ministry Of Information And Broadcasting) ने मंगलवार को घोषणा की है कि वर्ष 2020 के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार (Dada Saheb Phalke Award) दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख (Asha Parekh) को दिया जाएगा। ये पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह (68th National Film Awards ceremony) में प्रदान किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने की घोषणा

इस निर्णय की घोषणा करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कहा, “मुझे ये घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि दादा साहेब फाल्के पुरस्कार की जूरी ने भारतीय सिनेमा में आशा पारेख जी के जीवन भर के अनुकरणीय योगदान को मान्यता देने और उन्हें पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है।”

30 सितंबर को होगा

केंद्रीय मंत्री ने ये भी घोषणा की कि 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन 30 सितंबर, 2022 को होगा और इस समारोह की अध्यक्षता भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Draupadi Murmu) करेंगी।

95 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया

आशा पारेख एक प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री, निर्देशक, निर्माता और एक कुशल भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना हैं। एक बाल कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू करते हुए उन्होंने फिल्म ‘दिल दे के देखो’ में मुख्य नायिका के तौर पर अपनी शुरुआत की और 95 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया।

पद्मश्री से सम्मानित हैं

उन्होंने कटी पतंग, तीसरी मंजिल, लव इन टोक्यो, आया सावन झूम के, आन मिलो सजना, मेरा गांव मेरा देश जैसी मशहूर फिल्मों में अभिनय किया है। आशा पारेख पद्मश्री से सम्मानित हैं, जो उन्हें 1992 में दिया गया था। उन्होंने 1998-2001 तक केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के प्रमुख के रूप में भी काम किया है।

5 सदस्यीय टीम ने किया चयन

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ये भी घोषणा की कि आशा पारेख को पुरस्कार देने का निर्णय पांच सदस्यों की जूरी ने लिया था। 52वें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के चयन के लिए इस जूरी में फिल्म उद्योग से आशा भोसले, हेमा मालिनी, पूनम ढिल्लों, टीएस नागभरण और उदित नारायण सहित पांच सदस्य शामिल थे।

Related posts

संस्कृति पर्व की व्यस्तता में भी जारी रही जनसेवा की परंपरा : सीएम ने सुनीं 400 लोगों की समस्याएं, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

सिख गुरुओं की गाथा किताबों में पढ़ाई जाएगी, सीएम योगी बोले- धर्म के लिए दिया गया बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाता

Sunil Kumar Rai

Gama Pehlwan : 10 लीटर दूध और 6 देसी मुर्गे खाने वाले गामा पहलवान… गूगल ने डूडल से किया याद, पढ़ें उनसे जुड़ा हर किस्सा

Sunil Kumar Rai

ग्राम पंचायतों को चुननी होगी अपनी प्राथमिकता : शासन ने तय किए 9 थीम, डीएम ने मांगा ड्राफ्ट

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर : पथरदेवा विधानसभा से बसपा के पूर्व प्रत्याशी नीरज कुमार वर्मा समेत 16 भाजपा में शामिल, जानें अन्य नेताओं के नाम

Sunil Kumar Rai

आजादी की 75वीं वर्षगांठ : इस साल हर घर पर लहराएगा तिरंगा, पूरे हफ्ते मनाया जाएगा स्वतंत्रता का जश्न, जानें

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!