खबरेंदेवरिया

देवरिया नगर पालिका चुनाव : विपक्ष पर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला, जीत के दिए टिप्स

Deoria News : “गुजरात ने खोखले वादे, रेवड़ी व तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को नकार कर विकास और जनकल्याण को चरितार्थ करने वाली नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भाजपा को अभूतपूर्व जनादेश दिया है। इस प्रचंड जीत ने दिखाया है कि हर वर्ग चाहे महिला हो, युवा हो या किसान हो सभी पूरे दिल से भाजपा के साथ हैं।”

ये बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री, नगर पालिका परिषद देवरिया के प्रभारी शिवप्रताप शुक्ला ने पंडित अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम टाउन हॉल में भाजपा द्वारा आयोजित नगर पालिका देवरिया के वार्ड प्रभारियों, वार्ड संयोजकों, वार्ड प्रवासियों, बूथ संयोजकों और बूथ सह संयोजकों की बैठक को सम्बोधित करते हुये कही।

उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा पूरे प्रदेश में प्रचण्ड बहुमत से चुनाव जीतेगी। प्रदेश की जनता ने सपा, बसपा, कांग्रेस के कुशासन को देखकर ही भाजपा की विकासपरक सरकार प्रदेश में लायी थी, जो जनता के विश्वास पर खरी उतर रही है। भाजपा सरकार प्रदेश को संवारने का काम कर रही है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस निकाय चुनाव में नगर पालिका देवरिया की सीट भाजपा रिकार्ड मतों से जीते, इसके लिये आप सभी जन-जन से सम्पर्क कर भाजपा की केन्द्र तथा प्रदेश सरकार के कार्यों को बताएं। जिम्मेदार और कर्मठी कार्यकर्ताओं को निश्चित ही इस चुनाव में काम में लगाया जाये।

अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने, संचालन चुनाव संयोजक नित्यानंद पाण्डेय ने, मण्डल प्रभारी रमेश सिंह ने आभार ज्ञापन तथा वृत्त जिला महामंत्री भाजपा प्रमोद शाही ने लिया।

बैठक में विधायक सदर डॉ शलभ मणि त्रिपाठी, पूर्व विधायक रविन्द्र प्रताप मल्ल, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, अजय शाही, नागेश पति त्रिपाठी, अरविन्द चौहान, जितेंद्र सिंह, कृष्णानाथ राय, बलराम उपाध्याय, निशिरंजन तिवारी, अम्बिकेश पाण्डेय, दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, अनिल गुप्ता, तेजबहादुर पाल, राहुल कुमार, शुभम मणि त्रिपाठी, शिवेश पाण्डेय, भारती शर्मा, रितु शाही, आराधना पाण्डेय आदि रहे।

मोदी-योगी सरकार के कार्यों को जनता को बताएं : राजन
भारतीय जनता पार्टी बैतालपुर नगर पंचायत के कार्यकर्ताओं की बैठक ब्लॉक के सामने स्थित पार्टी कार्यालय पर हुयी।

बैठक को सम्बोधित करते हुये नगर पंचायत प्रभारी राजन यादव ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा बैतालपुर में ऐतिहासिक मतों से जीते, इसके लिये घर-घर पहुंचकर मोदी-योगी सरकार के कार्यों को बताए। भाजपा की सरकार ने एक तोहफा हम सभी को नगर पंचायत के रूप में दिया है, तो हम लोगों की भी जिम्मेदारी है कि नगर पंचायत को जीतकर भाजपा सरकार को तोहफा दें।

मण्डल अध्यक्ष बैतालपुर जितेन्द्र सिंह ने कहा कि अपने-अपने बूथों पर आप सभी रोज सम्पर्क करें। लोगों को सरकार की उपलब्धियों को बताएं। मण्डल अध्यक्ष महुआडीह उमेश मल्ल ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं के बल पर निकाय चुनाव भारी अंतर से जीतेंगे।

इस दौरान अम्बिकेश पाण्डेय, राजेश निषाद, शुभम मणि त्रिपाठी, प्रदीप जायसवाल, अजय सिंह, मान सिंह, राजाराम यादव, नीलरतन जायसवाल, मनीष सिंह, विशाल प्रताप आदि रहे।

Related posts

देवरिया पहुंचे चुनाव प्रेक्षक रमाकांत पांडेय आईएएस ने की बैठक : अफसरों को दिए ये आदेश, लोगों को दिलाया भरोसा

Rajeev Singh

दलहन और तिलहन फसलों की खेती पर विशेष ध्यान दें किसान: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

Satyendra Kr Vishwakarma

अच्छी खबर : नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने पैक्स के कम्प्यूटरीकरण को मंजूरी दी, 13 करोड़ किसानों को मिलेगा लाभ, जानें क्या है प्लान

Sunil Kumar Rai

भाजपा प्रभारी ने बूथ सशक्तिकरण अभियान का जाना हाल : 2500 बूथों के लिए बना ये प्लान

Swapnil Yadav

विरोध : सुपरटेक बिल्डर की सद्बुद्धि के लिए निवासियों ने किया हवन-पूजन, की ये मांग

Satyendra Kr Vishwakarma

डीएम ने 4 कोऑपरेटिव सचिवों को किया सस्पेंड : उर्वरक की बिक्री में मनमानी करते मिले, किसानों की शिकायत पर हुआ एक्शन

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!