उत्तर प्रदेशखबरें

Mulayam Singh Yadav: पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने सैफई जाएंगे सीएम योगी, उन्हें ऐसे किया याद

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिवार एवं समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।

संवेदना व्यक्त की है
मुख्यमंत्री ने सोमवार को लोक भवन में मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव का निधन अत्यंत दुखदायी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की है।

केंद्र बिंदु रहे
सीएम ने प्रदेश शासन तथा प्रदेशवासियों की ओर से मुलायम सिंह यादव को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके निधन से समाजवाद के एक प्रमुख स्तम्भ एवं एक संघर्षशील युग का अंत हुआ है। वह एक जुझारू नेता थे। समाजवादी विचारधारा से जुडे़ एक महत्वपूर्ण स्तम्भ थे। संघर्षों से तपे बढे़, प्रदेश की राजनीति के पांच दशक तक केन्द्र बिन्दु रहे।

देश सेवा की
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने देश व प्रदेश की राजनीति में लम्बे समय तक अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। प्रदेश विधान सभा तथा विधान परिषद में लम्बे समय तक प्रतिनिधित्व किया। स्व यादव ने तीन बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपना नेतृत्व प्रदान किया। संसद में सात बार प्रतिनिधित्व करने के साथ ही केन्द्रीय रक्षा मंत्री के रूप में देश की उल्लेखनीय सेवा की।

सैफई जायेंगे सीएम
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि स्व मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह स्वयं सैफई जाकर प्रदेश शासन की ओर से दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

Related posts

सीडीओ रवींद्र कुमार ने चरियांव खास में मनरेगा का लिया जायजा : दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

BIG BREAKING : यूपी के करोड़ों छात्रों को इसी महीने मिलेगा टेबलेट और स्मार्टफोन, सीएम ने दिए आदेश

Harindra Kumar Rai

जुमला साबित हो रहे यूपी सरकार के कानून-व्यवस्था के दावे : रामाशीष राय

Abhishek Kumar Rai

कुशीनगर हादसा : 5 साल पहले भी नौरगियां गांव में शादी के दिन मौत ने खेला था खेल, राष्ट्रपति ने घटना पर जताया शोक

Sunil Kumar Rai

BREAKING : खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए 10 हजार दुकानों पर छापेमारी, सैकड़ों के लाइसेंस निलंबित और 15 पर एफआईआर

Harindra Kumar Rai

यूपी के इन शहरों के बीच जल्द दौड़ेंगी मेमू ट्रेनें : रेलवे ने शुरू की तैयारी, लाखों मुसाफिरों को मिलेगी राहत

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!