खबरेंनोएडा-एनसीआर

Mahavir Jayanti 2022 : भगवान महावीर की शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, बैंड-बाजे की धुन पर थिरके लोग

Noida News : श्री भगवान महावीर जयंती (2620वां जन्म दिवस) के मौके पर आज, 14 अप्रैल को शांति दिगंबर सोसायटी सेक्टर-93 बी स्थित जैन चैताल्या ए-103 नोएडा से भव्य जुलूस के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में बैंड-बाजे की धुन पर उत्साहित सैकड़ों की संख्या में जैन समाज के लोग शामिल हुए।

1 किलोमीटर यात्रा निकली
जैन समाज द्वारा सुबह से ही पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में श्री जी का जलाभिषेक और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। तकरीबन 2 घंटे पूजा-पाठ के बाद शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा अपने गंतव्य स्थान से तकरीबन 1 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर वापस लौट गई। उसके बाद विशाल भंडारे का कार्यक्रम शुरू किया गया, जिसमें जैन समाज सहित सर्वजन समाज के सैकड़ों लोगों ने पूरी-सब्जी, हलवा आदि का प्रसाद ग्रहण किया।

जन-जन तक पहुंचाया
श्री शांति दिगंबर सोसाइटी के प्रमुख सुनील जैन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी ने अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए और किसी जीव की हत्या न करने का ज्ञान दिया था। उन्होंने “जियो और जीने दो” का संदेश जन-जन तक पहुंचाया था।

कल्याण करते रहे
उन्होंने कहा कि महावीर स्वामी के अहिंसा के सिद्धांतों में सत्य, अचौर्य, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह के व्रतों का पालन करने की शिक्षा है। भगवान महावीर की शिक्षाओं में मुख्य बातें थी कि सत्य का पालन करो, प्राणियों पर दया करो और अहिंसा को अपनाओ। उन्होंने कहा कि संसार को ज्ञान का संदेश देने वाले भगवान महावीर अपने काम से सभी का कल्याण करते रहे।

इस मौके पर सेक्टर-93 बी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष श्री कुमार, अजय जैन, प्रदुम्न जैन, ऋषि जैन, उषा जैन समेत भारी संख्या में जैन समाज के लोग शामिल रहे।

Related posts

Gorakhpur Link Expressway : दिल्ली, बंगाल और बनारस को जोड़ेगा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे, 49 प्रतिशत निर्माण पूरा, पढ़ें पूरा प्रोजेक्ट

Sunil Kumar Rai

अवसर : मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में आवेदन की अन्तिम तिथि 23 सितंबर तक बढ़ी, प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी तुरंत करें आवेदन

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : रोटरी क्लब देवरिया के ब्लड डोनेशन कैंप में 21 लोगों ने दिया रक्त, प्राचार्य ने किया प्रेरित

Sunil Kumar Rai

सभी विधान सभा में मतदाता पंजीकरण के लिए डेडीकेटेड अधिकारी नियुक्त : डीएम का आदेश-एक भी वोटर का नाम न छूटे

Sunil Kumar Rai

सिख गुरुओं की गाथा किताबों में पढ़ाई जाएगी, सीएम योगी बोले- धर्म के लिए दिया गया बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाता

Sunil Kumar Rai

नियमित योग से मन एकाग्र और शरीर स्वस्थ रहता है : जनपद न्यायाधीश

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!