खबरेंदेवरिया

जन औषधि सप्ताह : देवरिया में निकली जागरूकता रैली, शहरवासियों को बताई जरूरत और…

Deoria News : प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जन औषधि दिवस 7 मार्च, 2023 को मनाया जाएगा। इस अवसर पर 1 मार्च से 7 मार्च 23 तक विभिन्न तरीके से जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में एक जन जागरूकता रैली प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र, जलकल रोड देवरिया से न्यू कॉलोनी- गुरुद्वारा- खरजरवा रोड – साकेत नगर- रोडवेज – कचहरी चौराहा- स्टेट बैंक रोड- हनुमान मंदिर- रामलीला मैदान से कोऑपरेटिव चौराहा – नगर पालिका रोड – मालवीय रोड होते हुए जन औषधि केंद्र, जिला अधिकारी आवास के पीछे राघव नगर देवरिया तक निकाली गई।

इस रैली का शुभारंभ पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर डीवी शाही, पर्यावरण प्रहरी लवली राय, जनप्रतिनिधि राजकुमार उपाध्याय मुख्य रूप से उपस्थित थे।

रैली का संचालन सौरभ मणि त्रिपाठी एवं रामेंद्र गुप्ता अभियंता ने किया। अमरेंद्र साही, उज्जवल पांडे, अजीत यादव, राजन सिंह उज्जैर खान, चंदन मिश्रा, आनंद सिंह, अनुराग जायसवाल ने रास्ते में हर नागरिक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही जन औषधि योजना की आवश्यकता, इनकी गुणवत्ता और उपलब्धता के विषय में जागरूक किया। केंद्र संचालक प्रसन्न श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथियों, रैली के संचालक, उपस्थित मीडिया कर्मी, तथा जन औषधि सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

प्रसन्न श्रीवास्तव ने कहा कि इस रैली की सफलता में हमारे एसडीएम सदर, नगर कोतवाल तथा रैली समाप्ति तक साथ रहे पुलिस कर्मियों का अहम योगदान रहा। इनके सहयोग के बिना यह रैली संपन्न नहीं हो सकती थी। उन्होंने सभी का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts

Lok Adalat : लोक अदालत में हुआ 14 वादों का निस्तारण, जनपद न्यायाधीश ने निभाई सराहनीय भूमिका

Sunil Kumar Rai

DEORIA : आवास योजना में फेल 5 ब्लॉक खंड को कारण बताओ नोटिस जारी, 8 जून की डेडलाइन तय

Abhishek Kumar Rai

मरीजों और परिजनों को मिलेट्स की जानकारी दे रहा ये संस्थान : सालाना 10000 प्रतियां करेगा वितरित, जानें क्या है लक्ष्य

Rajeev Singh

देवरिया में दाम्पत्य बंधन में बंधे 278 जोड़े : प्रतिनिधि और प्रशासन बने साक्षी, दीं शुभकामनाएं

Laxmi Srivastava

Bhupinder Singh Dies : ‘दिल ढूंढता है फिर वही’ गाने वाले भूपिंदर सिंह का 82 वर्ष की उम्र में निधन, शोक में डूबा संगीत जगत

Sunil Kumar Rai

मां बनी हत्यारिन ! देवरिया में छोटी गंडक नदी में मिला एक मासूम बच्ची का शव, दूसरी की तलाश तेज, पिता ने पत्नी को बताया कातिल

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!