खबरेंदेवरिया

पिपरा चन्द्रभान गौ-संरक्षण केंद्र के संचालन के लिए आवेदन शुरू: जानें तिथियां और पूरी प्रक्रिया

Deoria News : जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया कि जनपद देवरिया के विकास खंड देवरिया सदर अंतर्गत स्थित वृहद गो-संरक्षण केंद्र, पिपरा चन्द्रभान का संचालन गैर-सरकारी संस्था (एनजीओ) के माध्यम से मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग के आधार पर किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस गो-संरक्षण केंद्र में निराश्रित गोवंशों के भरण-पोषण हेतु शासन द्वारा ₹50 प्रति पशु प्रतिदिन की दर से डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से धनराशि प्रदान किए जाने का प्रावधान है।

वृहद गो-संरक्षण केंद्र के एक वर्ष के संचालन के लिए इच्छुक स्वयंसेवी संस्था, गोसेवक अथवा अन्य इच्छुक व्यक्तियों से मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग के आधार पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक नागरिक विज्ञापन की तिथि अथवा दिनांक 05 जनवरी 2026 से 15 जनवरी 2026 तक प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, देवरिया के कार्यालय से मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग का आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

प्राप्त आवेदन पत्रों को पूर्ण रूप से भरकर दिनांक 16 जनवरी 2026 को अपराह्न 3:00 बजे तक संबंधित कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा। निर्धारित तिथि के पश्चात कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग के आवेदन पत्र को पूर्ण अथवा आंशिक रूप से निरस्त करने का अधिकार जिलाधिकारी के पास रहेगा।

Related posts

11 साल के मानव ने बढ़ाया देवरिया का मान : ताइक्वांडो में हासिल की ब्लैक बेल्ट की उपाधि

Abhishek Kumar Rai

जीवनदायिनी मां जलदायिनी की भी बन रहीं स्रोत : हर घर निर्मल जल पहुंचाने में दे रहीं योगदान

Swapnil Yadav

जिम्मेदारी : कृषि मंत्री, सांसद और सदर विधायक ने दिव्यांगजनोंं को वितरित की मोटराइज्ड ट्राई साइकिल

Abhishek Kumar Rai

इसी साल शुरू होगा Ghaziabad-Kanpur Economic Corridor का भूमि अधिग्रहण : NHAI ने मई तक का रखा लक्ष्य

Sunil Kumar Rai

अच्छी खबर : देवरिया और कुशीनगर में लाखों रुपये से बनेंगे 12 प्रवेश द्वार, योगी सरकार ने बनाई ये योजना

Sunil Kumar Rai

India Smart Cities Conclave 2023 : सर्वश्रेष्ठ राज्य पुरस्कार में यूपी को तीसरा स्थान, ताज नगरी बना देश का तीसरा सबसे स्मार्ट शहर

Shweta Sharma
error: Content is protected !!