खबरेंदेवरिया

रेडक्रास सोसाइटी देवरिया की पहल : दृष्टि बाधित को दिलाई सेंसर वाली छड़ी, सामने अवरोध आने पर करेगी सतर्क

Deoria News : इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया (Indian Red Cross Society Deoria) के आजीवन सदस्य संजय पाठक के विशेष प्रयास से एक दिव्यांग को बड़ी मदद मिली।

उनके प्रयास व दिव्यांग कल्याण विभाग के सौजन्य से बुधवार, 1 मार्च को विकास भवन देवरिया के प्रांगण में काली शर्मा, ओवरब्रिज गोरखपुर रोड पुल के नीचे शिव धाम निवासी को स्मार्ट केन (छड़ी) मिली। काली शर्मा दृष्टि बाधित हैं।

उन्हें यह स्मार्ट केन सेंसर के जरिए सामने आने वाली हर चीज की जानकारी आवाज के माध्यम से देकर सचेत कर देता है। इस अवसर पर दिव्यांग कल्याण विभाग के बाबू गुप्ता, शिवधाम आश्रम के व्यवस्थापक प्रधान जी उपस्थित रहे।

स्मार्ट केन मिलने के बाद वह इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया के मालवीय रोड स्थित कैंप कार्यालय पर आए और वहां उपस्थित सोसायटी के उत्तर प्रदेश के उपसभापति अखिलेन्द्र शाही का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर इंडियन रेडक्रास सोसाइटी देवरिया एग्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्य नवनीत अग्रवाल उपस्थित रहे।

Related posts

देवरिया जेल में मारपीट मामले में माफिया अतीक बेटे सहित दोषी करार : सीबीआई कोर्ट ने तय किए आरोप

Rajeev Singh

अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर तरीके से निर्वहन करें सीएचओ : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह

Swapnil Yadav

26 जनवरी के कार्यक्रम तय : जीआईसी से शहीद स्मारक तक निकलेगी रैली, पुलिस लाइन और जेल में भी होंगे आयोजन

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : ग्राम पंचायतों में अंत्येष्टि स्थलों की होगी जांच, सीडीओ ने समिति गठित की, देखें खंडवार लिस्ट

Abhishek Kumar Rai

भावुक कर गया सीएम के भावों का संवाद : मूक बधिर विद्यालय संकेत में दिव्यांग बच्चों से मिले मुख्यमंत्री, की ये बड़ी घोषणा

Sunil Kumar Rai

बिना वोटर कार्ड भी कर सकेंगे मतदान : साथ ले जाएं ये वैध दस्तावेज, देखें लिस्ट

Rajeev Singh
error: Content is protected !!