उत्तर प्रदेशखबरें

यूपी में 2 अक्टूबर से चलेगा हर घर सोलर अभियान : लोगों को दी जाएगी ये जानकारियां, सरकार ने बनाया ये प्लान

Uttar Pradesh News : प्रदेश में सोलर एनर्जी को बढ़ावा दे रही योगी सरकार महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर से पूरे माह लखनऊ एवं वाराणसी सोलर सिटी में “हर घर सोलर अभियान” आयोजित करने जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य यूपीनेडा द्वारा सोलर एनर्जी पालिसी-2022 के अन्तर्गत प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित 6000 मेगावाट सोलर रूपटॉप संयंत्र के (आवासीय / व्यवसायिक) लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में प्रयास करना है।

आवेदन की प्रक्रिया तथा नेट मीटर की स्थापना की दी जाएगी जानकारी
यूपीनेडा के निदेशक अनुपम शुक्ला ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि ‘हर घर सोलर अभियान’ के अंतर्गत पहला बूट कैम्प लखनऊ के विकास भवन में तथा वाराणसी में नगर निगम कार्यालय के निकट आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओ के हित में आयोजित इस कैम्प में आवासीय एवम् व्यवसायिक उपभोक्ताओं के साथ-साथ अन्य विभिन्न विभागों के सम्बधित अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा भी प्रतिभाग किया जाएगा। कैम्प के दौरान सोलर रूपटॉप संयंत्र की स्थापना के सम्बन्ध में लोगों को विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही आवेदन की प्रक्रिया तथा नेट-मीटर की स्थापना की प्रक्रिया के सम्बन्ध में भी जानकारी दी जाएगी।

Related posts

महामहिम का नहीं पूरे देश का विरोध कर रहा विपक्ष : शलभ मणि त्रिपाठी

Sunil Kumar Rai

सीडीओ ने नए कार्यकक्ष का किया उद्घाटन : शिक्षकों को दी प्रेरणा, बीएसए ने दिलाया ये भरोसा

Pushpanjali Srivastava

देवरिया में तीन विभागों के टैक्स अधिकारियों को नोटिस जारी : एडीएम वित्त ने आबकारी विभाग से भी मांगा जवाब, जानें वजह

Abhishek Kumar Rai

सीएम योगी ने किया स्कूल चलो अभियान-2023 का शुभारंभ : बताया सरकार ने कैसे किया बेसिक एजूकेशन का कायाकल्प

Swapnil Yadav

देवरिया का बढ़ाया मान : जनपद की बेटी कंचन यादव को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिया सम्मान, डीडीयू में मिला अवार्ड

Shweta Sharma

देवरिया में 9 कारोबारियों पर लगा 2.50 लाख का जुर्माना : प्रशासन ने दी ये चेतावनी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!