खबरेंदेवरिया

देवरिया से बड़ी खबर : लूट में नाकाम बदमाशों ने सहज जन सेवा केंद्र संचालक को मारी गोली

Deoria News : यूपी के देवरिया जिले में सोमवार को सहज जन सेवा केंद्र संचालक से लूटपाट करने पहुंचे बदमाश उसे गोली मारकर फरार हो गए। घायल संचालक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी होते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई।

घटना जनपद के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के कटाई चौराहे की है। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के अवधपुर गांव निवासी कमलेश निषाद (18 वर्ष) पुत्र रूदल कटाई चौराहे पर सहज जनसेवा केंद्र व इलेक्ट्रिक की दुकान चलाते हैं। सोमवार की दोपहर में बाइक पर सवार दो बदमाश उनकी दुकान पर पहुंचे। इसमें से एक बदमाश काउंटर से रुपये निकालने लगा और दूसरे ने कमलेश पर पिस्टल तान दी। कमलेश निषाद ने बदमाशों का विरोध किया और छीना-झपटी करने लगे।

इसके चलते बदमाश लूटपाट करने में सफल नहीं हो पाए और खुद को घिरते देख कमलेश पर फायरिंग कर दी। गोली कमलेश के पीठ पर लगी। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। इतने में बदमाश असलहा लहराते हुए रुद्रपुर की तरफ फरार हो गए।

गोली लगने से घायल कमलेश को लोगों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। कमलेश ने पुलिस को कुछ संदिग्धों के नाम बताए हैं, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। सीओ जिलाजीत ने बताया कि बदमाशों की तलाशी की जा रही है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द ही बदमाश गिरफ्त में होंगे।

Related posts

Deoria news : महिलाओं को मिला सामान बनाने का प्रशिक्षण, नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चल रहा अभियान

Abhishek Kumar Rai

World Population Day 2022 : डीएम ने परिवार नियोजन जागरूकता रैली को किया रवाना, लोगों से की ये अपील

Abhishek Kumar Rai

ई-लाटरी से देवरिया में आवंटित हुईं वाइन शॉप : डीएम और एसपी की मौजूदगी में हुआ ड्रॉ

Swapnil Yadav

Deoria News : आरोग्य भारती ने इस गांव में 200 लोगों का किया मुफ्त इलाज, एमएलए सुरेंद्र चौरसिया और भाजपा नेता रजनी पांडे ने की सराहना

Sunil Kumar Rai

देवरिया में खाद्य पदार्थ विक्रेताओं पर 9 लाख से अधिक का जुर्माना : इन बड़े ब्रांड्स पर भी हुआ एक्शन

Rajeev Singh

Noida Wall Collapse : नोएडा में बाउंड्री वॉल गिरने से दब कर 4 की मौत, 13 मजदूर कर रहे थे काम, सीएम ने जताया दुःख

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!