उत्तर प्रदेशखबरें

तैयारी : 3 जून को होगा जीबीसी-3 का आयोजन, देवरिया में करोड़ों के प्रोजेक्ट शुरू होंगे

Deoria News : उपायुक्त उद्योग अनुराग यादव ने बताया कि प्रदेश में निवेशकों को प्रोत्साहित करने तथा अधिक से अधिक निवेश एवं रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिये तृतीय ग्राउण्ड बेक्रिंग समारोह (जीबीसी-3) का आयोजन इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में 3 जून 2022 को आयोजित किया जा रहा है।

इस समारोह में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) एवं देश के बड़े-बड़े उद्योगपति भी शामिल होंगे। 3 करोड़ से अधिक के निवेश वाली परियोजनाओं को लखनऊ में भाग लेना है। 3 करोड़ से अधिक निवेश की 4 इकाइयां फॉरएवर डिस्टलरी प्राईवेट लिमिटेड, एनसीएमएल देवरिया प्राईवेट लिमिटेड,  शाही फूड इण्डस्ट्रीज, देवरही साल्वेन्ट एक्टेक्शन प्राईवेट लिमिटेड है।

लाइव होगा

इसी प्रकार 3 करोड़ से कम निवेश वाली परियोजनाएं हैं, उनका जनपद स्तर पर समारोह आयोजित किया जायेगा। जिसमें जनपद प्रतिनिधि, जनपद के प्रमुख उद्यमी एवं औद्योगिक संगठनों को आमंत्रित करते हुए कार्यक्रम का वर्चुअल रूप से ग्राउण्ड ब्रेकिंग समारोह का लाइव टेलिकास्ट किया जायेगा।

9 प्रोजेक्ट हैं

जनपद में 9 परियोजनाए 3 करोड़ से कम निवेश की हैं। ये प्रोजेक्ट आनन्द सागर तिवारी, नवल इन्टरप्राइजेज, योगेन्द्र कुशवाहा, बाला जी एग्रो इण्डस्ट्रीज, अन्पूर्णा उद्योग, राधिका इन्टरप्राइजेज,  अमित कुमार पुत्र रमाशंकर,  अमरनाथ कुशवाहा, सूर्या गैस एण्ड ट्रेस है। कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन गांधी समागार कक्ष, देवरिया में होगा। यह सुबह 10.00 बजे से प्रारम्भ होगा।

Related posts

देवरिया में सीएम योगी : स्वर्गीय रविंद्र किशोर शाही को दी श्रद्धांजलि, एग्रो क्लाइमेटिक किसान मेले का किया शुभारंभ, जनपद में खुलेगा साइंस कॉलेज और…

Harindra Kumar Rai

देवरिया में यूपी बोर्ड-2023 परीक्षा के टॉपर्स का हुआ सम्मान : मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, विधायक और डीएम ने ऐसे बढ़ाया उत्साह

Sunil Kumar Rai

वकील की हत्या के मामले में विपक्ष हमलावर : जानें क्या बोले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती

Satyendra Kr Vishwakarma

अभ्युदय योजना के 26 छात्रों को मिला मुफ्त टेबलेट : मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम और डीएम जेपी सिंह ने बढ़ाया उत्साह

Sunil Kumar Rai

खास खबरः 20 अक्टूबर को पीएम करेंगे कुशीनगर एयरपोर्ट का लोकार्पण, जुटेंगी बड़ी हस्तियां, पढ़ें अग्रेजों के जमाने के इस हवाई अड्डे की हर जानकारी

Harindra Kumar Rai

UP Budget 2022: योगी सरकार 2.0 के पहले बजट से कैसे बदलेगी किसानों की हालत, जानें

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!