अन्यखबरें

उपलब्धि : गौतम अडानी बने दुनिया के तीसरे सबसे अमीर अरबपति, टॉप 3 में जगह बनाने वाले पहले एशियाई

New Delhi : भारतीय बिजनेस टाइकून और अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी, लुइस वुइटन (Louis Vuitton) के प्रमुख फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) को पछाड़कर दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। कुल 137.4 बिलियन अमरीकी डालर की संपत्ति के साथ 60 वर्षीय अडानी ने लुइस वुइटन के चेयरमैन अर्नाल्ट की संपत्ति को पीछे छोड़ दिया है। अडानी अब रैंकिंग में एलन मस्क और जेफ बेजोस से पीछे है।

यह पहली बार है जब किसी एशियाई ने सूची के शीर्ष तीन में जगह बनाई है। यहां तक ​​कि रिलायंस प्रमुख मुकेश अंबानी और चीन के जैक मा भी अब तक तीसरे पायदान पर नहीं आ सके हैं। नई रैंकिंग के मुताबिक अंबानी कुल 91.9 अरब डॉलर मूल्य के साथ 11वें नंबर पर हैं। एलन मस्क और जेफ बेजोस की कुल संपत्ति वर्तमान में क्रमशः 251 बिलियन अमरीकी डालर और 153 बिलियन अमरीकी डालर है।

हर सेक्टर में हिस्सेदारी है

अडानी ने पिछले कुछ वर्षों में अपने कोल-टू-पोर्ट्स समूह का विस्तार करते हुए डेटा सेंटर से लेकर सीमेंट, मीडिया और एल्युमिना तक हर चीज में निवेश किया है। समूह अब भारत के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बंदरगाह और हवाई अड्डे के संचालन, शहर-गैस वितरण और कोयला खनन में भी बड़ी हिस्सेदारी रखता है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया में इसकी कारमाइकल खदान की पर्यावरणविदों ने आलोचना की।

लगातार आगे बढ़ते रहे

अडानी ने अकेले 2022 में फॉर्चून ग्रूप में 60.9 बिलियन डॉलर का निवेश किया है, जो किसी और की तुलना में पांच गुना अधिक है। उन्होंने पहली बार फरवरी में अंबानी को सबसे अमीर एशियाई के रूप में पछाड़ दिया। अप्रैल में वह देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन बने और पिछले महीने दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प के बिल गेट्स को पीछे छोड़ दिया।

Related posts

जल्द होगा शुक्रतीर्थ विकास परिषद का गठन : तैयारियां पूरी, मां गंगा की धारा को लाने का सपना हुआ साकार

Abhishek Kumar Rai

जिलाधिकारी ने जिला जेल में बच्चों में बांटी चॉकलेट : रेड क्रास सोसाइटी ने महिला बंदी और कर्मियों को वितरित की हाइजिन किट

Harindra Kumar Rai

India Rankings 2022 : आईआईटी मद्रास फिर बना देश का सर्वश्रेष्ठ संस्थान, इंजीनियरिंग में कानपुर को मिला चौथा स्थान, देखें पूरी लिस्ट

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया में 250 से ज्यादा लाभार्थियों ने हड़पी आवास योजना की धनराशि, नहीं कराया भवन का निर्माण, अब वसूली की कार्रवाई शुरू

Sunil Kumar Rai

अब व्हॉट्सएप के जरिए सीएम ऑफिस से संपर्क कर सकेंगे यूपीवासी : योगी ने 25 करोड़ नागिरकों को लेकर कही ये बात

Rajeev Singh

BIG NEWS : देवरिया सदर से एमएलए शलभ मणि समेत 8 पर दर्ज होगा केस, अदालत ने दिया ये आदेश

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!