खबरेंपूर्वांचल

सम्मान : आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय में सेवानिवृत्त शिक्षकों की हुई विदाई, कुलपति ने दिया धन्यवाद

Ayodhya News : आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या (Acharya Narendra Deva University of Agriculture and Technology) में शैक्षिक सत्र के अंतिम दिन 30  जून 2022 को जुलाई 2021 से 30 जून 2022  तक के मध्य सेवानिवृत्त 9 शिक्षकों का विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इन्होंने लिया हिस्सा

समारोह के अध्यक्ष कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह ने सभी को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह, प्रदान कर एवं माला पहना कर सम्मानित किया। इसमें प्रो बीएन राय कृषि सांख्यिकी, प्रो रवि प्रकाश मौर्य वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष, डॉ आरपीएस रघुवंशी वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष, डॉ आभा सिंह सह प्राध्यापक गृह प्रबंधन आदि मौजूद रहे।

ये नहीं हो पाए शामिल

अपरिहार्य कारणों से डॉ वीके सिंह प्रोफेसर पशुचिकित्सा,  डॉ अजित वर्मा विषय वस्तु विशेषज्ञ (कृषि अर्थशास्त्र), ईएसएन सिंह चौहान वि.व.वि. (कृषि अभियंत्रण), ई.वी.के.सिंह  वि.व.वि. (कृषि अभियंत्रण) ई. महेन्द्र राय सह प्राध्यापक (कृषि अभियंत्रण) आदि मौजूद नहीं रहे।

योगदान दिया है

कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह ने सभी सेवानिवृत्त प्रोफेसर को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आप सब ने इस विश्वविद्यालय को अपने समृद्ध ज्ञान से अभिसिंचित किया है। सभी प्रोफेसर ने शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ यूनिवर्सिटी को बेहतर बनाने के लिए सराहनीय योगदान दिया है।

Related posts

गौतमबुद्ध नगर में बाढ़ कंट्रोल रूम स्थापित : डीएम ने लोगों से की ये अपील, इमरजेंसी में इन नंबरों पर करें कॉल

Satyendra Kr Vishwakarma

G20 शिखर सम्मेलन : पीएम मोदी ने दिए तीन बड़े वैश्विक प्रस्ताव, अफ्रीका-भारत साझेदारी पर दिया जोर

Kajal Singh

रूस-यूक्रेन युद्ध : जंग की जद से स्वदेश लौटे 15 हजार छात्र, 76 उड़ानें संचालित हुईं, इन देशों के जरिए हुई वापसी

Abhishek Kumar Rai

युवा उत्सव में रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया ने लगाया स्टॉल : डीएम और विधायक ने किया अवलोकन, दिया ये खास संदेश

Sunil Kumar Rai

DEORIA : सलेमपुर मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर बूथ पर सुनी मन की बात, जानें आज क्या रहा खास

Sunil Kumar Rai

यूपी : राज्य का हर हॉस्पिटल आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री जन आयोग्य योजना से जुड़ेगा, निवासियों को मिलेंगे ये लाभ

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!