खबरेंदेवरिया

गौरीबाजार सीएचसी पर शुरू हुई आंखों की सर्जरी : एमएलए शलभ मणि त्रिपाठी ने किया शुभारम्भ, 6 सीएचओ को दिया ये गिफ्ट

Deoria News : गौरी बाजार ब्लाक के लोगों सहित आसपास नेत्र रोग रोगियों के लिए अच्छी खबर है। इलाज के लिए अब इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गौरीबाजार में सहज रूप से आँखों की सर्जरी करा सकेंगे।

शनिवार को सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी फीता काटकर सर्जरी की सुविधा का शुभारम्भ किया। पहले दिन चार मरीजों के के आखों की सर्जरी की गई। इसके साथ ही 6 सीएचओ को लैपटाप का वितरण किया गया।

इस मौके पर शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि सीएचसी पर डॉ इक़बाल अहमद खान की तैनाती के बाद ओपीडी में आने वाले रोगियों को काफी सहूलियत होगी। रोगियों को बेहतर चिकित्सा सेवा प्रदान करने की दिशा में कदम उठाया गया है।

सीएमओ डॉ राजेश झा ने कहा कि सीएचसी में नेत्र ओपीडी में नेत्र विशेषज्ञ का पद खाली पड़ा था। नेत्र विशेषज्ञ के पदस्थापित नहीं रहने से ओपीडी में आने वाले नेत्र रोगियों को इन दिनों अपनी बीमारियों का इलाज कराने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

सीएमओ ने बताया कि पहले दिन डॉ इक़बाल अहमद खान ने बासंती देवी, किताबी देवी, चम्पा देवी और बलवंति देवी के मोतियाबिंद की सर्जरी की। इस अवसर पर एमओआईसी डॉ बीएन गिरी, वर्षा सिंह सहित सीएचसी के स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Related posts

यूपी में चालकों का होगा पुलिस वेरिफिकेशन : 3 महीने में 18 सेफ सिटी वाला पहला राज्य बनेगा, पढ़ें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

इतिहास रचने से चूका इसरो : SSLV की पहली उडान टर्मिनल चरण में डाटा लॉस का शिकार हुई, इस खामी ने किया निराश

Sunil Kumar Rai

माफिया से कब्जा मुक्त भूमि पर गरीबों के लिए आवास बनाएं सभी विकास प्राधिकरण : सीएम योगी

Rajeev Singh

एनकाउंटर में ढेर हुआ अतीक अहमद का बेटा असद : एडीजी लॉ प्रशांत कुमार ने दी ये बड़ी जानकारी

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी का बड़ा बयान : सरकारी नौकरी निकलते ही झोला लेकर वसूली पर निकल पड़ते थे चाचा-भतीजा, कसा तंज

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया के 193 केंद्रों पर चल रही यूपी बोर्ड परीक्षा : डीएम ने लिया जायजा, जानें क्या कहा

Pushpanjali Srivastava
error: Content is protected !!