खबरेंदेवरिया

डीएम और एसपी ने विधायक संग सुनीं जन समस्याएं : सास-बहू से जुड़ी एक शिकायत ने खींचा सभी का ध्यान

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (SP Deoria Sankalp Sharma IPS) ने रुद्रपुर विधायक जयप्रकाश निषाद की उपस्थिति में शनिवार को रुद्रपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के अंतर्गत फरियादियों की समस्याओं की सुनवायी की।

आज कुल 42 प्रकरण आये, जिनमें से 08 का मौके पर समाधान कर दिया गया। डीएम ने अवशेष 34 प्रकरणों का निस्तारण संपूर्ण समाधान दिवस शासनादेश में निर्धारित सात दिन की समयावधि के भीतर करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व सहित समस्त विभागों से जुड़े प्रकरणों का निस्तारण सभी संबंधित पक्षों को सुनकर गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाए। सात दिन की अवधि समाप्त होने के पश्चात समीक्षा की जाएगी और निस्तारण में लापरवाही मिलने पर उत्तरदायित्व तय कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जवाहरलाल निवासी मदैना विकासखंड गौरी बाजार ने परिवार रजिस्टर में नाम जोड़ने तथा उसकी नकल उपलब्ध कराने की मांग की, जिस पर डीएम ने बीडीओ को तत्काल आवश्यक करवाई करने का निर्देश दिया। बीडीओ विवेकानंद मिश्रा ने बताया कि शाम को परिवार रजिस्टर में उनके परिजनों का नाम जोड़कर परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध करा दी गई है।

बजरंगी शुक्ल, निवासी सराओं खुर्द ने जिलाधिकारी से शिकायत की कि उनके गांव के कोटेदार व ग्राम प्रधान एक ही परिवार के सदस्य हैं, अतः दुकान निरस्त की जाए। डीएम ने डीएसओ संजय पांडेय को प्रकरण की जांच करने का निर्देश दिया, जिसमें यह तथ्य प्रकाश में आया कि प्रधान व कोटेदार सास व बहू हैं तथा परिवार रजिस्टर के अनुसार अलग हैं।

अतः शासनादेश के अनुसार दुकान निरस्त करने योग्य नहीं है। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम ध्रुवकुमार शुक्ला वघेला बनाम रामजी विवाद का समाधान कराने वर्दगोनिया पहुंचे। इनके मध्य विभाजन का पुराना वाद न्यायालय में चल रहा है। स्थलीय निरीक्षण कर सभी पक्षों के साथ समाधान कराने का प्रयास किया गया।

रुद्रपुर तहसील में आज आये कुल 42 प्रकरणों में से 15 राजस्व, 14 पुलिस, 04 विकास, खाद्य एवं रसद के 02 तथा 7 अन्य विभागों से संबंधित थे। जिलाधिकारी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में ऐसे कई प्रकरण आते हैं, जिनमें कई पक्ष संबंधित होते हैं और बिना मौके पर गए समाधान संभव नहीं होता है।

ऐसे प्रकरणों के निस्तारण के लिए क्विक रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने पुलिस से जुड़े प्रकरणों की सुनवाई की। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभाग आपस में समन्वय कर समस्याओं का समय से निस्तारण करें।

इस अवसर पर सीएमओ डॉ राजेश झा, डीएफओ जगदीश आर, एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला, डीडीओ रविशंकर राय, डीसीमनरेगा बीएस राय, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी आरके सिंह, तहसीलदार अभयराज सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने डीएम और एसपी संग सुनीं जनसमस्याएं : अधिकारियों को दिए आदेश, जानें क्या कहा

Harindra Kumar Rai

धनौती में कंबाइन सीज : नायब तहसीलदार और महुआडीह पुलिस ने की कार्रवाई, पराली जलाने वाले किसान से वसूला गया जुर्माना

Sunil Kumar Rai

रिपोर्ट : विनिर्माण क्षेत्र में सबसे ज्यादा 39 फीसदी कामगारों को मिला रोजगार, 9 सेक्टर में करीब 2 लाख लोगों की कमी, पूरी जानकारी

Satyendra Kr Vishwakarma

कार्यकर्ताओं के दम पर पार्टी आगामी चुनावों में फिर से लहराएगी परचम : विजय लक्ष्मी गौतम

Abhishek Kumar Rai

बीजेपी का स्थापना दिवस : देवरिया में दीवारों पर लिखा एक बार फिर भाजपा सरकार, हर बूथ पर चला ये अभियान

Abhishek Kumar Rai

ग्राम पंचायत सहायक को इंसेंटिव देगी सरकार : प्रति ट्रांजैक्शन होगा भुगतान, कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!