खबरेंदेवरिया

सावन में शिवालयों पर रहेंगे सभी प्रबंध : सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन सक्रिय, डीएम और एसपी ने की बैठक

Deoria News : जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सावन माह के दृष्टिगत अधिकारियों संग बैठक कर शिवालयों में समस्त तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि 10 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है। इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का शिवालयों में आने की संभावना है, जिसको देखते हुए विभिन्न व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाए।

उन्होंने कहा कि सोमवार सहित संपूर्ण सावन मास में बाबा सोमनाथ मंदिर देवरिया, बाबा महेन्द्रनाथ मंदिर बरहज, बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर रुद्रपुर, बाबा दीर्घेश्वरनाथ मंदिर, मझौलीराज आदि शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।

श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कोई असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ का प्रबंधन करने के साथ ही सभी व्यवस्था को दुरुस्त रखने लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। भीड़ की वजह से किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो। मंदिरों तक सुगम आवागमन की व्यवस्था की जाए।

डीएम देवरिया ने कहा कि मंदिर परिसर के निकट पार्किंग स्थल, ट्रैफिक प्रबंधन, बैरिकेडिंग साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा के दृष्टिगत विशेष इंतजाम रखा जाए। जाम की दिक्कत न हो इसके लिए यातायात प्रभारी और पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वाहन पार्किंग स्थल भी बनाये जाने का निर्देश दिया।

एसपी संकल्प शर्मा ने पुलिस को मंदिर परिसर के इर्द-गिर्द पूरी तरह मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर बनाए रखे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सादी वर्दी में भी पुलिस तैनात रहेगी। प्रमुख मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे एवं ड्रोन कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में सीडीओ रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ राजेश झा, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवस्तव, एएसपी डॉ राजेश सोनकर, सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

VIDEO : वैदिक मंत्रों के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, मंदिर को फूलों और लाइट से सजाया गया, इस बार मिली ये छूट

UP Election-2022 : देवरिया, पथरदेवा सहित 57 विधानसभा सीटों पर चुनाव कल, 14 हजार केंद्रों पर होगा मतदान, जानें पूरी तैयारी

Sunil Kumar Rai

‘5टी’ के मंत्र से हो रहा यूपी का विकास : ODOP से बढ़ा निर्यात, IFS अधिकारियों से बोले सीएम योगी

Swapnil Yadav

BIG NEWS : देवरिया में बर्खास्त 20 फर्जी शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, पढ़ें नाम

Abhishek Kumar Rai

भाजपा देवरिया के कार्यकर्ताओं को कार्यशाला में मिला मंत्र : बूथ सशक्तिकरण अभियान की बनी योजना

Swapnil Yadav

भाजपा ने नगर पालिका चुनाव की संचालन समिति की घोषणा की : देवरिया और गौरा बरहज में इन सदस्यों को मिली जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!