खबरेंदेवरिया

राजस्व विभाग के अधिकारी फील्ड इंस्पेक्शन कर सुलझाएंगे मामले : डीएम ने दिए आदेश, अभियोजन की बैठक में ये बोले एसपी संकल्प शर्मा

Deoria News : जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व विभाग के जून माह के मासिक कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने जन समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि समस्त तहसीलों के उप जिलाधिकारी प्रतिदिन 2, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार 5-5 शिकायतों का फील्ड इंस्पेक्शन कर मौके पर निस्तारण सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए। जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण शासन की प्राथमिकता का विषय है।

जिलाधिकारी ने कहा कि धारा-24 एवं धारा 116 के तहत दिए गए निर्णयों का शतप्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने लेखपालों के कार्यों की नियमित समीक्षा एवं सतत निगरानी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप कार्य में रुचि नहीं लेने वाले लेखपालों एवं राजस्व अमीनों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

जिलाधिकारी ने की कर करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा
जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के जून माह में कर-करेत्तर राजस्व वसूली की भी समीक्षा की। निबंधन विभाग, आबकारी विभाग, वाणिज्यकर, परिवहन विभाग, खनन विभाग एवं विद्युत विभाग की कम राजस्व वसूली पर नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है।

डीएम ने विद्युत विभाग के लक्ष्य के सापेक्ष 48 प्रतिशत ही राजस्व वसूली होने पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बिजली का बिल मासांत पर जमा कराया जाए। इस कार्य में बीसी सखी की सहायता ली जाए।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की अभियोजन विभाग संग बैठक
जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बीते दिन अभियोजन विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के संबंध में आवश्यक बैठक की।

जिलाधिकारी ने कहा कि पॉक्सो, धारा-376 एवं धारा 302 के मामलों में प्रभावी पैरवी की जाए। अभियोजन विभाग के अधिकारी पुलिस के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करें, जिससे लोगों को समय से न्याय की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

Related posts

कारोबार : इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 3 गुना बढ़ी, टाटा ने इस सेगमेंट में किया कमाल

Abhishek Kumar Rai

बड़ी खबर : किसानों को क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने में ढिलाई पर बरसे मंत्री, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

निजी भूमि पर बन रहा कब्रिस्तान : पीड़ित ने समाधान दिवस में लगाई गुहार, डीएम और एसपी ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

आपदा से बचाव के लिए जरूर पढ़ें ये खबर : एक्सपर्ट ने बताए उपाय, हर परिस्थिति में मिलेगी मदद

Sunil Kumar Rai

देवरिया में सभी एसडीएम ने गेहूं क्रय केंद्रों पर की छापेमारी : डीएम के आदेश पर हुई बड़ी कार्रवाई

Shweta Sharma

BIG NEWS : रेलवे ने 500 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों को दी और रफ्तार, 65 जोड़ी ट्रेनें अब सुपरफास्ट स्पीड से दौड़ेंगी, जानें सभी बदलाव

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!