खबरेंदेवरिया

डीएम ने किया निर्माणाधीन सीड स्टोर का निरीक्षण : खराब गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी, जेई पर एक्शन

Deoria News : जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने आज अपराह्न रामपुर कारखाना ब्लॉक स्थित शाहपुर में निर्माणाधीन मल्टीपरपज सीड स्टोर एवं टेक्नोलॉजी डिसेमिनेशन सेंटर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान निर्माण में कई गंभीर खामियां मिली जिस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कड़ी फटकार लगाई। साथ ही भ्रमित करने वाली सूचना देने पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जेई को नोटिस देने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी लगभग 3:15 बजे कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने शाहपुर पहुंचे। 81 लाख रुपए की लागत से कृषि विभाग का मल्टीपरपज सीड स्टोर एवं टेक्नोलॉजी डिसेमिनेशन सेंटर का निर्माण किया जा रहा है।

डीएम ने निर्माणाधीन भवन में खराब शटरिंग और हनी कॉम्बिंग (बीम में उखड़ापन जिसकी वजह से छड़ दिख रही है) पर नाराजगी जतायी। उन्होंने हनी कॉम्बिंग की समस्या को दूर करने के लिए ग्राउटिंग करने का निर्देश दिया। कुछ स्थानों पर भवन में प्रयुक्त ईंट भी अधोमानक दिखे, जिसे ठीक करने का निर्देश दिया।

भवन में पेस्टिसाइड स्टोर, सीड स्टोर, कार्यालय कक्ष एवं 50 व्यक्तियों की क्षमतावाला सभाकक्ष बनाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सामग्री अनलोड करने के लिए प्लेटफॉर्म के विषय में जानकारी ली, जिस पर बताया गया कि प्लेटफॉर्म बनाने के लिए भूमि की अदला-बदली किया जाना होगा।

भवन निर्माण का कार्य 8 दिसंबर 2021 को प्रारंभ हुआ जो अभी तक पूर्ण नहीं हो सका है। डीएम ने कार्य में विलंब पर असंतोष जाहिर किया और डेढ़ माह के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया। डीएम ने भवन में प्रस्तावित वाटर हार्वेस्टिंग स्थल एवं सीवरेज स्थल के बीच समुचित दूरी रखने का भी निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक कृषि, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग राम अवध यादव, जिला कृषि अधिकारी मृत्युंजय कुमार सिंह, जेई सुधीर कुमार सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

भाजपा सरकार में किसान खुशहाल : सुनील गुप्ता

Satyendra Kr Vishwakarma

नया उत्तर प्रदेश अपने स्केल को स्किल में बदलकर आज खुद को प्रस्तुत कर रहा : सीएम योगी

Sunil Kumar Rai

Deoria News : श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन के लिए सभी जन सेवा केन्द्रों पर 29 अगस्त से लगेगा कैंप, साथ लेकर जाएं ये दस्तावेज

Sunil Kumar Rai

Deoria News : ढाई महीने बाद सऊदी अरब से देवरिया पहुंचेगा युवक का शव, गम में डूबा पूरा गांव

Abhishek Kumar Rai

खेती-किसानी : यूपी के किसानों को 7200 कुंतल बीज मुफ्त में बांटेगी योगी सरकार, इस पोर्टल पर कराना होगा रजिस्ट्रेशन

Harindra Kumar Rai

देवरिया के चयनित 17 प्रवक्ता को मिला नियुक्ति पत्र : मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम और विधायकों ने सौंपा, दीं शुभकामनाएं

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!