खबरेंदेवरिया

डीएम ने की संवेदनशील और मानवीय पहल : बीमार युवती के इलाज के लिए दिलाए 2 लाख रुपये

Deoria News : नगर पंचायत हेतिमपुर निवासी राजेश कुमार वर्मा अपनी पुत्री रेनू वर्मा के हृदय रोग से पीड़ित होने के कारण उसके इलाज हेतु सहयोग की अनुरोध के साथ जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह से मिले व बताये कि मेरी पुत्री के हृदय में चिकित्सको ने वाल्ब लगाये जाने के लिये संस्तुति किये है, जो गंभीर रुप से अस्वस्थ है और इलाज अर्थाभाव के कारण हो नही पा रहा है।

जिलाधिकारी सिंह ने वर्मा के इस समस्या पर अत्यन्त ही संवेदनात्मक रुप से सहानुभूतिपूर्वक विचार किया और इन्हे आर्थिक सहायता उपलब्ध कराये जाने की मानवीय पहल की।

जिलाधिकारी ने भुजौली कालोनी निवासी विजय राय समाज सेवी से रेनू वर्मा के इलाज हेतु आर्थिक सहयोग किये जाने की अपील की। जिलाधिकारी के इस पहल पर विजय राय ने दो लाख रुपए का चेक रेनू वर्मा के इलाज हेतु दिया, जिसे जिलाधिकारी एवं विजय राय ने संयुक्त रुप में कलक्ट्रेट अवस्थित जिलाधिकारी कक्ष में राजेश कुमार वर्मा को अपने हाथों प्रदान किया तथा बीमार राजेश वर्मा की पुत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी किये।

जिलाधिकारी ने कहा कि किसी बीमार के इलाज हेतु आर्थिक सहयोग किया जाना अत्यन्त ही पुनीत कार्य है। बीमार युवती के पिता राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि जिलाधिकारी की संवेदनशीलता व पहल अत्यन्त ही सराहनीय है। इससे मेरी पुत्री के इलाज में काफी सहयोग मिलेगा तथा उसके हार्ट का आपरेशन भी शीघ्रता से करा सकूंगा।

इस अवसर पर एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम सदर विपिन्न द्विवेदी, बीमार चल रही रेनू वर्मा के भाई पवन वर्मा उपस्थित रहे।

Related posts

डीएम ने पिड़रा पुल और गायघाट तटबंध का लिया जायजा : ग्राम चौपाल में ग्रामीणों को दी ये जानकारी

Sunil Kumar Rai

देवरिया के सलाहुद्दीन ने बकरी पालन से लिखी कामयाबी की इबारत : सालाना लाखों की हो रही कमाई, डीएम ने बढ़ाया उत्साह

Rajeev Singh

देवरिया-पकड़ी मार्ग चौड़ीकरण के बजट को इसी महीने मिलेगी मंजूरी : व्यापार बंधु की बैठक में डीएम ने दिलाया भरोसा

Sunil Kumar Rai

Deoria News : डीएम ने उप जिलाधिकारी बरहज को कार्यकारी क्षेत्र पंचायत प्रमुख नियुक्त किया, उपचुनाव होने तक संभालेंगे जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai

मत करें चिंता, दूर होगी सबकी पीड़ा : सीएम योगी

Satyendra Kr Vishwakarma

यूपी : योगी कैबिनेट के मंत्रियों का मंडल दौरे का कार्यक्रम तय, जानें किसे कहां की जिम्मेदारी मिली

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!