खबरेंदेवरिया

बिना लेबर सेस के होने वाले भुगतान अवैध : डीएम अखंड प्रताप सिंह ने दिया सख्ती से वसूली का आदेश

Deoria News : जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में श्रम बंधु की बैठक विकास भवन स्थित गांधी सभागार में आयोजित हुई। उन्होंने श्रम विभाग के समस्त कल्याणकारी योजनाओं को शासन की मंशा के अनुरूप श्रमिक हित में प्रभावी तरीके से लागू करने के आदेश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि भवन निर्माण का नक्शा पास करते समय ही 1% लेबर सेस वसूलने के लिए कार्ययोजना बनाई जाए। अभी भी जनपद में कई ऐसे निर्माण कार्य हो रहे हैं, जिनमें लेबर सेस की वसूली नहीं हो पा रहा है। बिना लेबर सेस के होने वाले भुगतान अवैध माने जाएंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि अंतर विभागीय समन्वय स्थापित कर समस्त कार्यदायी संस्थाओं के निर्माण साइट्स पर कार्यरत अधिष्ठानों का भी पंजीकरण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए। अटल आवासीय विद्यालय योजना के अंतर्गत जनपद देवरिया से कुल 113 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

जिलाधिकारी ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशि सिंह को जनपद में कार्यरत समस्त कार्यदायी संस्थाओं के साथ बैठक कर श्रम विभाग की योजनाओं से अवगत कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यदि श्रमिकों को अपने कल्याण में चलाई जाने वाली योजनाओं की जानकारी होगी तो इससे शासन की योजनाओं का प्रचार होगा। उन्होंने कहा कि समस्त श्रम कानूनों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। श्रमिक पोर्टल पर 1368961 असंगठित श्रमिकों का पंजीयन दर्ज किया गया है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ राजेश झा, उप श्रम आयुक्त गोरखपुर अमित मिश्रा, अपर मुख्य अधिकारी ज्ञानधन सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

देवरिया भाजपा ने हीराबेन मोदी को दी श्रद्धांजलि : सांसद-विधायक ने जताई संवेदना

Abhishek Kumar Rai

उत्तर प्रदेश : पूरब के मैनचेस्टर में दौड़ी मेट्रो, कोरोना काल के 19 महीनों में पूरा हुआ काम

Satyendra Kr Vishwakarma

आधार ने बिछड़े दिव्यांग को परिवार से मिलाया : 6 साल पहले हुआ लापता, नागपुर में ऐसे मिला सुराग

Sunil Kumar Rai

DEORIA : खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए बिहार बॉर्डर पर बढ़ेगी निगरानी, जानें डीएम का पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai

लोक कला को बढ़ावा देने वाली तीन टीमों को पुरस्कृत करेगी योगी सरकार : शुरू होगी विशिष्ट पुरस्कार वितरण प्रक्रिया

Shweta Sharma

Deoria News : देवरिया में गरीब कल्याण सम्मेलन का हुआ आयोजन, जानें डीएम और सांसद ने क्या कहा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!