खबरेंनोएडा-एनसीआर

Dhanteras 2022 : धनतेरस पर देश भर में होगा 40 हजार करोड़ का कारोबार, यूपी के इस शहर में टूटेंगे बिक्री के पुराने रिकॉर्ड

Noida News : 27 वर्ष बाद धनतेरस के शुभ योग दो दिन पड़ रहे है। इस साल शनिवार और रविवार दो दिन धनतेरस मनाया जाएगा। कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (Confederation of all India Traders) के दिल्ली एनसीआर संयोजक सुशील कुमार जैन ने बताया देशभर में सोने और चांदी का कारोबार 15 हजार करोड़ रुपये को पार कर सकता है।

ऑटोमोबाइल सेक्टर करीब 7 हजार करोड़ और बर्तनों के क्षेत्र में में करीब ढाई हजार करोड़ रुपये का व्यापार होने का अनुमान है। इसके अलावा अन्य कई सामान कंप्यूटर स्टेशनरी, बहीखाते, इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि को मिलकर धनतेरस के अवसर पर हिन्दुस्तान में 40 हजार करोड़ रुपये से ऊपर व्यवसाय होने के शुभ संकेत मिल रहे।

सुशील कुमार जैन ने कहा कि धनतेरस से दीपावली के त्योहार की औपचारिक शुरुआत हो जाती है। व्यापारियों के लिए धनतेरस कारोबार का सबसे बड़ा दिन होता है। इस दिन सबसे ज़्यादा व्यापार होता है। धनतेरस के दिन सिद्धि विनायक गणेश जी, धन की देवी श्री महालक्ष्मी और कुबेर की पूजा होती है। सोने-चांदी के जेवर, बर्तन, रसोई का सामान, वाहन, कपड़े, रेडिमेड गारमेंट्स बिजली का सामान, मोबाइल बहीखाते आदि खास तौर पर खरीदे जाते हैं।

दीपावली के अवसर आभूषण के साथ सोने-चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं भी खूब बिकती हैं। चाँदी के लक्ष्मी-गणेश लोग गिफ्ट करते हैं। कोविड के दो साल बाद मार्केट में अच्छा उछाल देखा जा रहा है। सोने और चांदी के भाव भी पहले के मुकाबले कम हैं। कैट के दिल्ली एनसीआर संयोजक एवं सेक्टर 18 मार्केट एसोसिएशन नोएडा के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन ने बताया कि नोएडा में भी 1500 करोड के व्यापार की संभावना है। जिसमें सोने-चांदी में 250 करोड़ तक का व्यापार संभव है।

इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद, अप्लायंस, बिजली के उपकरण, मोबाइल्स, फ्रिज वाशिंग मशीन , कम्प्यूटर, मिठाई आदि का 700 करोड़ ऑटोमोबाइल सेक्टर 100 करोड़ और बर्तनों के क्षेत्र में 50 करोड़ के व्यापार का अनुमान है। हाथ से बने सामान, मिट्टी के दिये आदि, स्टेशनरी, सजावट का सामान आदि 50 करोड़, फ़र्नीचर, मैट्रेस, पर्दे, बेड शीट आदि का 150 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है।

Related posts

Nagar Panchayat Election : भाजपा की बूथ विजय यात्रा होगी ऐतिहासिक, प्रभारी बोले-विपक्षी पहले ही मान लेंगे हार

Sunil Kumar Rai

Death Anniversary : कल्याण सिंह की पहली पुण्यतिथि पर देवरिया भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, बाबू जी को किया याद

Abhishek Kumar Rai

यूपी खेत मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष बने हरीबंद प्रसाद : संगठन ने अन्य पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की, देखें

Sunil Kumar Rai

खास खबर : योगी सरकार की मुफ्त राशन वितरण योजना जरूरतमंदों के लिए बनी वरदान, आंकड़ों से समझें

Sunil Kumar Rai

Deoria News : पंचायत प्रतिनिधियों की मौत पर आश्रितों को मिलेगी आर्थिक सहायता, जानें प्रक्रिया और पदवार राशि

Abhishek Kumar Rai

मिनी इंडस्ट्रियल एस्टेट पथरदेवा में 42 प्लॉटों का आवंटन होगा निरस्त : जांच करने पहुंचे जिलाधिकारी ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!